Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्यब्रेकिंग न्यूज़

गैस रिसाव से लगी आग में पोली भाजी केंद्र का सामान जलकर नष्ट 

ठाणे [ युनिस खान  ] घोडबंदर रोड के ओवला बस स्टॉप के निकट श्री समर्थ पोली भाजी केंद्र में बुधवार सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर अचानक गैस रिसाव होने से आग लग गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ वहीँ केंद्र में रखा सारा सामान जल गया है।
             ओवला बस स्टाप के पीछे स्थित रंगनाथ पाटील का पोली भाजी केंद्र ममता करुगीकर ने किराए पर लिया है। आज श्री समर्थ पोली भाजी केंद्र में गैस चूल्हे का पाइप टूट गया और गैस लीक होने से आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन कर्मी और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग को नियंत्रित कर लिया। आपदा प्रबंधन अधिकारी अविनाश सावंत ने कहा कि हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ जबकि पोली भाजी केंद्र में पानी की टंकी, रेफ्रिजरेटर, गैस स्टोव और अन्य सामान आग से जल गए हैं।

संबंधित पोस्ट

50 वर्षीय समाजसेवी शरीफ खान बने एड.शरीफ खान 

Aman Samachar

मेडिका में एक सफल शल्य चिकित्सा उपचार से एक मरीज़ की आवाज़ लौटाई 

Aman Samachar

सायकिल के बदले विज्ञापन ठेका रद्द कर फलक कब्जे में लेने की नगर सेवक ने की मांग 

Aman Samachar

दो नए रेडी-मिक्स कंक्रीट कारख़ानों के साथ नुवोको ने पुणे व मुंबई में अपनी उपस्थिति की सशक्त 

Aman Samachar

शराब पीने के बाद विवाद में निजी कंपनी के सुरक्षा रक्षक की सहयोगी ने की हत्या

Aman Samachar

अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर नवी मुंबई मनपा मुख्यालय नीले रंग में जगमगाया 

Aman Samachar
error: Content is protected !!