Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

नाला सफाई ठेकेदारों को 30 मई तक कार्य पूरा करने का मनपा आयुक्त ने दिया अल्टीमेटम

भिवंडी [ युनिस खान ]  भिवंडी मनपा क्षेत्र अंतर्गत 92 छोटे बड़े नालों को मिलाकर 42 हजार 685 मीटर लंबी नालों की साफ-सफाई का ठेका मनपा प्रशासन द्वारा टेंडर के माध्यम से  1करोड़ 49 लाख 88 हजार 117 रुपये में दिया गया है. मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख ने नाला सफाई ठेकेदारों को मानसून पूर्व 30 मई तक नाला सफाई किए जाने का अल्टीमेटम दिया है.
             गौरतलब हो कि भिवंडी मनपा प्रशासन बरसात के पूर्व मनपा क्षेत्र अंतर्गत स्थित नालों की सफाई को लेकर गंभीर है. मनपा प्रशासन द्वारा शहर स्थित छोटे-बड़े कुल मिलाकर 92 नालों की सफाई के लिए टेंडर जारी कर 1करोड़ 49 लाख 88 हजार 117 रुपये का ठेका भिवंडी मनपा अंतर्गत 5 प्रभागों में ठेकेदारों को दिया गया है. नाला सफाई ठेकेदारों में मनपा प्रभाग समिति क्रमांक 1 का नाला सफाई ठेका उल्हासनगर स्थित ठेकेदार मैसर्स झा.पी.एंड कंपनी को 27 लाख 31 हजार 735 रूपये में व प्रभाग 2 का ठेका 27 लाख 25 हजार 664 रुपए, मनपा प्रभाग समिति क्रमांक 3 का ठेका रिशी कंस्ट्रक्शन कंपनी को 34 लाख 24 हजार 90 रुपए एवम प्रभाग समिति क्रमांक 4 में चंद्रिका कंस्ट्रक्शन कंपनी को 28 लाख 56 हजार 363 रुपए तथा प्रभाग समिति क्रमांक 5 में ठेकेदार तुषार मोहन चौधरी को 32 लाख 50 हजार 265 रुपए में टेंडर प्रक्रिया से आवंटित हुआ है.
         मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख ने नाला सफाई ठेकेदारों को निर्देश दिया है कि मानसून के पूर्व ही सभी नालों  की पुख्ता तरीके से साफ सफाई की जानी चाहिए. टेंडर प्रक्रिया की शर्तों के तहत नाला सफाई कार्य समय से नहीं करने वाले व कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई कर बिल भुगतान रोका जाएगा.

संबंधित पोस्ट

शॉपर्स स्टॉप ने कवींद्र मिश्रा को नियुक्त किया मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी और होम स्टॉप का सीईओ

Aman Samachar

बारिश में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति घायल , 11वाहन क्षतिग्रस्त

Aman Samachar

स्थायी भविष्य के लिए वृक्षारोपण, युवाओं को प्रेरित करना आवश्यक

Aman Samachar

छात्र-नेतृत्व वाला सांस्कृतिक उत्सव में 30,000 से अधिक दर्शकों का पदार्पण 

Aman Samachar

88 फीसदी इंटर-सिटी बसयात्री प्रीमियम इलेक्ट्रिक बसों का अनुभव करने के इच्छुक

Aman Samachar

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भिवंडी शहर युवा अध्यक्ष पद पर आसिफ खान नियुक्त

Aman Samachar
error: Content is protected !!