Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जिले में घनकचरा प्रकल्प लगाने वाली काल्हेर पहली ग्रामपंचायत

केंद्रीय राज्यमंत्री कपिल पाटील द्वारा प्रकल्प का लोकार्पण
भिवंडी [ युनिस खान ] केंद्रीय पंचायत राज राज्यमंत्री कपिल पाटिल की प्रेरणा से काल्हेर ग्राम पंचायत को समूचे जिले में  घनकचरा व्यवस्थापन प्रकल्प लगाने वाली पहली ग्राम पंचायत होने का गौरव प्राप्त किया है. प्रकल्प का लोकार्पण केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल द्वारा किया गया. उक्त अवसर पर पूर्व विधायक योगेश पाटील, जिला परिषद सदस्य देवेश पाटील, जयवंत पाटील, सरपंच भावना पाटील, उपसरपंच भरत पाटील, भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्रीधर पाटील, छत्रपती पाटील आदि मौजूद थे.
    गौरतलब हो भिवंडी लोकसभा का दूसरी बार सांसद बनने के उपरांत केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने ग्राम पंचायतों में घनकचरा नियोजन के लिए गंभीरता से प्रयास किया. ग्राम पंचायतों में डंपिंग ग्राउंड न होने से घनकचरा व्यवस्थापन प्रकल्प की बेहद जरूरत महसूस हो रही थी.  केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने कम जगह में घनकचरा व्यवस्थापन प्रकल्प लगाए जाने की समग्र जानकारी प्राप्त कर काल्हेर ग्राम पंचायत में घनकचरा व्यवस्थापन प्रकल्प लगाए जाने का प्रोत्साहन ग्राम पंचायत सदस्यों को दिया था.  काल्हेर ग्राम पंचायत में प्रतिदिन करीब 25 टन कचरा निकलता है. प्रकल्प लग जाने की वजह से प्रतिदिन 5 टन कचरा का नियोजन हो सकेगा जिससे करीब 2 टन खाद बनेगी.प्रकल्प से निमित होने वाली खाद से करीब 6 लाख रुपये की आमदनी ग्रामपंचायत को प्रतिमाह होगी. धीरे-धीरे प्रकल्प की क्षमता को बढ़ाया जाएगा. घनकचरा व्यवस्थापन प्रकल्प में 6-8 लोगों को रोजगार मिल सकेगा.
         केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने बताया कि केंद्र सरकार की जलजीवन मिशन योजना अंतर्गत काल्हेर गाव का सर्वेक्षण सुरू है.मिशन के तहत पाईपलाईन व घर घर पानी आपूर्ति के लिए करीब 10 से 12 करोड़ की योजना मंजूर होगी.संयुक्त राष्ट्रसंघ ने गांव के सर्वांगीण विकास के लिए 9 शर्तें घोषित की हैं जिसमे 5 शर्तें काल्हेर ग्रामपंचायत पूर्ण करने में अग्रसर है.पानी संचय व बचत के लिए ग्रामपंचायत को गन्दे पानी को स्वच्छ कर उपयोग में लाने के लिए भी व्यवस्थापन प्रकल्प लगाना चाहिए जिससे समूचे ठाणे जिले में ग्रामपंचायत का नाम रोशन होगा.केंद्रीय मंत्री  पाटिल ने भिवंडी लोकसभा अंतर्गत 60 अन्य ग्राम पंचायतों में जल्द ही घनकचरा व्यवस्थापन प्रकल्प लगाए जाने की सूचना देते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों की सजगता से निकट भविष्य में कचरा डंपिंग समस्या का निदान होने के आसार हैं.

संबंधित पोस्ट

बैंक ऑफ बड़ौदा ने बॉब वर्ल्ड बेनिफिट्स कस्टमर एंगेजमेंट प्रोग्राम किया लॉन्च

Aman Samachar

घंटागाडी से कचरा नहीं उठाने पर मनपा मुख्यालय में कचरा फेंकने की नगर सेवक ने दी चेतावनी 

Aman Samachar

नानी बाई रो मायरो फेम सुविख्यात यती किशोरी 12 मार्च को दूसरी बार ठाणे में

Aman Samachar

आयशर द्वारा चालक प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन 

Aman Samachar

टोरेंट पावर की दावत-ए-इफ्तार में 250 से अधिक गणमान्य लोगों ने की सिरकत 

Aman Samachar

शॉपर्स स्टॉप ने एलांते मॉल में विशेष रूप से Estée Lauder ब्रांडों के लिए लॉन्च किया नया एसएस ब्यूटी स्टोर 

Aman Samachar
error: Content is protected !!