Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे स्टेशन रोड क्षेत्र में सरकारी कार्यालयों का होगा एकीकृत पुनर्विकास

मुंबई , ठाणे स्टेशन रोड क्षेत्र में 100 साल पुराने इमारतों में बिखरे सरकारी कार्यालयों को एक छत के नीचे लाने के लिए एक महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू की गई है। यह परियोजना शहरी विकास मंत्री और ठाणे जिला संरक्षक मंत्री एकनाथ शिंदे की अवधारणा से आकार ले रही है और इसका मंगलवार को मंत्रालय में एक विस्तृत प्रस्तुतिकरण भी किया गया। ठाणे मनपा को एक महीने की अवधि के भीतर इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

              ठाणे स्टेशन रोड क्षेत्र में तहसीलदार कार्यालय, लोक निर्माण विभाग कार्यालय, जिला परिषद भवन, पुराना ठाणे नगर निगम भवन, जिला परिषद गर्ल्स स्कूल यह इमारतें हैं। हालांकि, ये इमारतें, जो लगभग 100 साल पुरानी हैं, अब बहुत जीर्ण होने की वजह से उनका पुनर्विकास किए जाने की आवश्यकता है। मंत्री शिंदे पिछले कुछ वर्षों से इन इमारतों को अत्याधुनिक सरकारी कार्यालयों में परिवर्तित करने की कोशिश कर रहे हैं। इन भवनों के पुनर्विकास का मामला लंबे समय से प्रलंबित है और अब इसे तेजी से पूरा करने की जरूरत है यह बात मंत्री शिंदे ने बैठक में कही। इस परियोजना को तेजी से पूरा करने के लिए ठाणे मनपा पहल करे और एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करे यह निर्देश मंत्री शिंदे ने महापालिका आयुक्त डॉ. विपीन शर्मा  को दिए।

              क्षेत्र के कार्यालयों का एक साथ पुनर्विकास किया जाएगा और सभी कार्यालयों को एक ही भवन में रखा जाएगा। इस स्थान पर आयकॉनिक बहुमंजिला इमारत बनाई जाएगी और कार्यालयों को इस भवन में वर्तमान की तुलना में दुगना एरिया मिलेगा। इसके अलावा, आम जनता और भवन में नवनिर्मित निजी कार्यालयों में पार्किंग की पर्याप्त सुविधा होगी। इसके अलावा इस भवन के बगल में स्कूल के लिए अलग भवन व मैदान का निर्माण किया जाएगा। साथ ही मनपा मार्किट शुरू करने के लिए कुछ छोटे निजी कार्यालय और कुछ मर्चेंट स्पेस भी उपलब्ध होंगे ।मंगलवार को हुई बैठक में मंत्री शिंदे के साथ शहरी विकास प्रधान सचिव महेश पाठक, लोक निर्माण सचिव अनिल कुमार गायकवाड़, ठाणे जिला कलेक्टर राजेश नार्वेकर, ठाणे मनपा आयुक्त डॉ. विपिन शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने यूनियन प्रेरणा 2.0 – एम्पॉवरहर लॉन्च की

Aman Samachar

शील-कलवा-मुंब्रा के 250 बड़े ग्राहकों का बिजली बिल करीब 6 करोड़ रूपये बकाया ,टोरेंट ने दिया सख्त कार्रवाई का संकेत 

Aman Samachar

एसर ने एस्पायर 3 के साथ अपने दूसरे इंटेल® पावर्ड मेक इन इंडिया लैपटॉप किया लॉन्च

Aman Samachar

कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह में एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का आवाहन 

Aman Samachar

पडघा जिला परिषद गट की महिला सदस्या ने दी भूखहड़ताल की चेतावनी 

Aman Samachar

भाजपा उम्मीदवार संजय केलकर की नामांकन रैली में उप मुख्यमंत्री फाडनवीस ने लगायी हाजिरी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!