Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी में नाला सफाई की गति बेहद धीमी होने से आखिरी डेडलाइन तक काम पूरा होने की आशंका 

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] मानसून विभाग द्वारा 27 मई से ही बारिश का आगाज होने की आशंका व्यक्त किये जाने के बावजूद भिवंडी मनपा द्वारा नाला सफाई कार्य में कोई भी तेजी नहीं दिखाई पड़ रही है.मनपा हद्द  अंतर्गत 5 प्रभागों की सीमा में सफाई ठेकेदारों द्वारा बेहद मंद गति से नाला सफाई कार्य किया जा रहा है.जागरूक नागरिकों का कहना है कि अगर नाला सफाई की गति ऐसे ही धीमी रही तो मानसून के पूर्व नाला सफाई कार्य पूर्ण होने के आसार बेहद कम हैं.बरसात के दौरान शहरवासियों को जलजमाव की भारी दिक्कत झेलनी पड़ सकती है.

           गौरतलब हो कि भिवंडी मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख ने नाला सफाई ठेकेदारों को 30 मई तक नाला सफाई कार्य पूर्ण किए जाने का अल्टीमेटम दिया गया है.मनपा क्षेत्र अंतर्गत 5 प्रभागों की सीमा में करीब 92 छोटे बड़े नाले हैं जिनकी सफाई ठेकेदारों द्वारा की जाना शुरू है. मनपा प्रशासन द्वारा 5 प्रभागों में स्थित नालों की सफाई के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपए का ठेका ठेकेदारों को दिया गया है. नाला सफाई कार्य बेहद धीमी गति से होने की वजह से बरसात के पूर्व नाला सफाई पूर्ण होने की चिंता शहरवासियों को सताने लगी है. भिवंडी मनपा क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख बड़ा नाला मेट्रो होटल के सामने, भंडारी कम्पाउंड, कमला होटल, नारपोली नाका सहित अन्य कई पर प्रमुख जगहों पर अभी तक ठेकेदारों द्वारा नाला सफाई शुरू नहीं किए जाने से नाला सफाई की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लग गया है. क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि नाला सफाई कार्य अत्यंत धीमी गति से चल रहा है.बरसात के पूर्व कार्य कदापि नहीं होगा.प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी नाला सफाई ठीक तरीके से नहीं होने से कई जगहों पर जलजमाव की तकलीफ लोगों को भोगनी पड़ेगी.
         जागरूक शहरवासियों का कहना है कि नाला सफाई कार्य में जुटे ठेकेदार प्रतिवर्ष मनपा की डेडलाइन का उल्लंघन करते हैं.नाला सफाई कार्य बेहद धीमी गति से अंजाम देकर बरसात का इंतजार करते हैं. भारी बारिश होने पर नालों में रुका हुआ कचरा पानी के बहाव के साथ बह जाता है और ठेकेदार मनमाफिक बिल बना कर मनपा अधिकारियों को खुश कर भुगतान प्राप्त कर लेते हैं.भिवंडी में वर्षों से नाला सफाई कार्यो में हमेशा  भ्र्ष्टाचार होना आम बात है. नाला सफाई ठेकेदार मनमानी तरीके से सफाई कार्यो को अंजाम देकर आधा अधूरा कार्य कर मनपा का लाखों रुपया आसानी से हड़प लेते हैं. बरसात के पूर्व नाला सफाई ठीक तरीके से नहीं किए जाने की वजह से शहर में कई जगहों पर जलजमाव होता है जिससे लोग भारी दिक्कत उठाते हैं.
उक्त संदर्भ में मनपा स्वच्छता अधिकारी सोनावणे का कहना है कि नाला सफाई कार्य शुरू है.नाला सफाई ठेकेदारों को बरसात के पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं. स्वच्छता विभाग नाला सफाई कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहा है.

संबंधित पोस्ट

मनपा परिवहन सेवा को सक्षम बनाकर नागरिकों को दर्जेदार यात्री सेवा मुहैया कराने में गृहनिर्माण मंत्री से सहयोग की मांग

Aman Samachar

विद्युत मशीनरी उद्योग ने मार्च 2021 तक `94.8 हजार करोड़ ऋण लिया और 199.49  हजार ऋण सक्रिय

Aman Samachar

ईंधन दर वृद्धि के खिलाफ राकांपा ने निकाला सायकिल मोर्चा , दर वृद्धि कम नहीं करने पर केन्द्रीय मंत्रियों को महाराष्ट्र घूमने से रोकने की चेतावनी

Aman Samachar

बदलते ठाणे शहर के डेवलपमेंट को तस्वीरों के ज़रिए दिखाना चाहिए – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

स्वयंसिद्धी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक छात्रों द्वारा स्वच्छता मुहिम

Aman Samachar

एयू स्माल फाइनेंस बैंक की शाखा का महापौर के हाथो हुआ उद्घाटन

Aman Samachar
error: Content is protected !!