Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पानी की समस्या को लेकर राकांपा कार्यकर्ताओं ने मुंब्रा जलापूर्ति कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

ठाणे [ युनिस खान ] मुंब्रा कौसा इलाके की पानी की समस्या को लेकर राकांपा कार्यकर्ताओं ने जलापूर्ति विभाग के कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। युवा कार्यकर्ता मर्जिया अशरफ पठान ने चेतावनी दी कि तीन दिनों में जलापूर्ति में सुधार नहीं किये जाने वे मनपा मुख्यालय पर भव्य मोर्चा निकालेंगी।
            पूर्व नगर सेविका फरजाना शाकिर शेख, मर्जिया पठान, शाकिर शेख व शाकिब दाते के नेतृत्व में राकांपा कार्यकर्ताओं ने मुंब्रा के जलापूर्ति विभाग कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इलाके की पानी समस्या को तीन दिनों के भीतर समाधान नहीं किये जाने पर हजारों महिलाएं मनपा मुख्यालय आन्दोलन करेंगी। इस तरह की चेतावनी गयी है। मुंब्रा प्रभाग समिति क्षेत्र के शिवाजी नगर, दरगाह रोड, एमके कंपाउंड, दादी कॉलोनी व पिंटया दादा मैदान इलाके में पिछले एक महीने से पानी का भारी संकट है। इन इलाकों में जलापूर्ति बाधित, कम दबाव से पानी की आपूर्ति जैसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
         पूर्व विरोधी पक्षनेता अशरफ शानू पठान ने समाधान खोजने के लिए अधिकारियों के साथ मौके का दौरा किया था।  इसके बाद मनपा आयुक्त से भी चर्चा हुई।  निरीक्षण दौरे के बाद यह कहा गया था कि नए पाईप लाईन बिछाई जायेगी जिससे समस्या का समाधान होगा। इसके बावजूद कोई कार्यवाही नहीं होने पर आयुक्त कार्यालय के बाहर आंदोलन भी किया था। कई महीनों पानी की समस्या हल नहीं होने पर आज मर्जिया पठान के नेतृत्व में आंदोलन शुरू किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मनपा  प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  जलापूर्ति के नवीनीकरण के लिए 238 करोड़ रुपये का ठेका दिया गया है ,ठेके में भी काफी भ्रष्टाचार है। काम नहीं होने से मुंब्रा के लोग कई महीनों से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

लायंगेट प्ले अपने पहले भारतीय मूल शो हिकप्स एंड हुकअप्स जल्द आ रहा है दर्शकों का मनोरंजन करने 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने किया 251 नए स्वर्ण ऋण शॉपी का शुभारंभ

Aman Samachar

डाक्टर्स , नर्स व आरोग्य सेवकों के सहयोग से कोरोना का भय कम हुआ है संकट अभी टला नहीं 

Aman Samachar

राकांपा प्रमुख के घर पर हुए हमले से महाराष्ट्र की गरिमा शर्म से गिरी –  डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

भूटान स्टार्टअप शिखर सम्मेलन के विजेताओं ने किया वेबेल-फुजिसॉफ्ट-वारा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का दौरा  

Aman Samachar

वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे के मौके पर आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे ने पारसिक हिल पर किया वृक्षारोपण

Aman Samachar
error: Content is protected !!