Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

एनएसडीएल ने आजादी के 75 साल पूरे होने पर 75 शहरों में “मार्केट का एकलव्य-एक्सप्रेस” किया लॉन्च

 मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत की सबसे बड़ी डिपॉजिटरी नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) ने छात्रों के लिए एक ऑनलाइन निवेश जागरूकता कार्यक्रम ‘मार्केट का एकलव्य – एक्सप्रेस’ लॉन्च किया है, जो हिंदी सहित 8 अलग अलग भाषाओं में संचालित किया जाएगा। यह कार्यक्रम युवाओं के लिए निवेश की एक शुरुआती गाइड के रूप में काम करेगा।

            आजादी के 75 साल और अपनी जनता, संस्कृति व इसकी उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास का जश्न मनाने वाले भारत सरकार के उपक्रम ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ की अहमियत को रेखांकित करने के लिए एनएसडीएल ने 75 शहरों के अंदर निवेशक जागरूकता की दिशा में एक नई पहल ‘मार्केट का एकलव्य – एक्सप्रेस’ शुरू की है। यह पहल विशेष रूप से कॉलेज के छात्रों को लक्ष्य बना कर शुरू की गई है, जो बहुत जल्द ही कमाई करने वाले चरण में प्रवेश करेंगे और स्वाभाविक रूप से निवेश के रास्ते तलाशेंगे।

       मार्केट का एकलव्य (5 घंटे का कार्यक्रम) भारत की माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा इस महीने की शुरुआत में आयोजित एनएसडीएल के सिल्वर जुबली समारोह के दौरान लॉन्च किया गया था। पहल का शुभारंभ होने के अवसर पर एनएसडीएल की एमडी एवं सीईओ सुश्री पद्मजा चुंडुरू ने कहा, “हमारे प्रधानमंत्री द्वारा भारत की आजादी के 75 साल मनाने और इनका स्मरण करने के लिए शुरू की गई एक विशेष पहल है– आजादी का अमृत महोत्सव। हमारा कार्यक्रम विशेष रूप से उन युवा दिमागों के अंदर वित्तीय बाजारों को लेकर जागरूकता पैदा करने पर लक्षित है जो हमारे देश का भविष्य बनेंगेइस अमृत काल के दौरान हमारी डिजिटल शिक्षा वाली पहल अपने युवाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की दिशा में एक मार्ग तैयार करने पर केंद्रित रहेगीजो आत्मनिर्भर भारत की भावना का प्रतीक है।

         इस कार्यक्रम से पूरे भारत के छात्र लाभान्वित होंगे, क्योंकि यह आबादी के किसी एक क्षेत्र तक ही सीमित नहीं है। कार्यक्रम 1 घंटे का होगा और मुख्य रूप से छात्रों को विशिष्ट शब्दावलियों का रहस्य खोलने3आईज – इनकम के प्रकारइन्फ्लेशन और इसका असर, इन्वेस्टमेंट के प्रकार3एस  निवेश करना जल्दी शुरू करें– निवेश की कंपाउंडिंग की शक्तिनिवेश की व्यापकतालंबे समय तक निवेशित रहने आदि के बारे में शिक्षित करेगा।

संबंधित पोस्ट

कलवा के विकास कार्यों के श्रेय लेने के लिए शिवसेना और राकांपा आमने सामने 

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म तेरी दुल्हन सजाऊँगी की शूटिंग पूर्ण,पोस्ट प्रोडक्शन शीघ्र

Aman Samachar

  महिला बीड़ी कामगारों के जीवन और सीओटीपीए में संशोधन से पड़ने वाले प्रभाव पर पुस्तक का विमोचन 

Aman Samachar

मोटापा एक बीमारी नहीं बल्कि 225 अन्य बीमारियों की जननी है – डॉ रमण गोयल

Aman Samachar

प्रिंसिपल ज़ियाउर्रहमान अंसारी आदर्श शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित

Aman Samachar

ईबिक्सकैश को मिला पश्चिम बंगाल और कोलकाता शहर के बस टिकट व्यवस्था का कॉन्ट्रैक्ट

Aman Samachar
error: Content is protected !!