Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

एनएसडीएल ने आजादी के 75 साल पूरे होने पर 75 शहरों में “मार्केट का एकलव्य-एक्सप्रेस” किया लॉन्च

 मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत की सबसे बड़ी डिपॉजिटरी नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) ने छात्रों के लिए एक ऑनलाइन निवेश जागरूकता कार्यक्रम ‘मार्केट का एकलव्य – एक्सप्रेस’ लॉन्च किया है, जो हिंदी सहित 8 अलग अलग भाषाओं में संचालित किया जाएगा। यह कार्यक्रम युवाओं के लिए निवेश की एक शुरुआती गाइड के रूप में काम करेगा।

            आजादी के 75 साल और अपनी जनता, संस्कृति व इसकी उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास का जश्न मनाने वाले भारत सरकार के उपक्रम ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ की अहमियत को रेखांकित करने के लिए एनएसडीएल ने 75 शहरों के अंदर निवेशक जागरूकता की दिशा में एक नई पहल ‘मार्केट का एकलव्य – एक्सप्रेस’ शुरू की है। यह पहल विशेष रूप से कॉलेज के छात्रों को लक्ष्य बना कर शुरू की गई है, जो बहुत जल्द ही कमाई करने वाले चरण में प्रवेश करेंगे और स्वाभाविक रूप से निवेश के रास्ते तलाशेंगे।

       मार्केट का एकलव्य (5 घंटे का कार्यक्रम) भारत की माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा इस महीने की शुरुआत में आयोजित एनएसडीएल के सिल्वर जुबली समारोह के दौरान लॉन्च किया गया था। पहल का शुभारंभ होने के अवसर पर एनएसडीएल की एमडी एवं सीईओ सुश्री पद्मजा चुंडुरू ने कहा, “हमारे प्रधानमंत्री द्वारा भारत की आजादी के 75 साल मनाने और इनका स्मरण करने के लिए शुरू की गई एक विशेष पहल है– आजादी का अमृत महोत्सव। हमारा कार्यक्रम विशेष रूप से उन युवा दिमागों के अंदर वित्तीय बाजारों को लेकर जागरूकता पैदा करने पर लक्षित है जो हमारे देश का भविष्य बनेंगेइस अमृत काल के दौरान हमारी डिजिटल शिक्षा वाली पहल अपने युवाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की दिशा में एक मार्ग तैयार करने पर केंद्रित रहेगी, जो आत्मनिर्भर भारत की भावना का प्रतीक है।”

         इस कार्यक्रम से पूरे भारत के छात्र लाभान्वित होंगे, क्योंकि यह आबादी के किसी एक क्षेत्र तक ही सीमित नहीं है। कार्यक्रम 1 घंटे का होगा और मुख्य रूप से छात्रों को विशिष्ट शब्दावलियों का रहस्य खोलने, 3आईज – इनकम के प्रकार, इन्फ्लेशन और इसका असर, इन्वेस्टमेंट के प्रकार; 3एस – निवेश करना जल्दी शुरू करें– निवेश की कंपाउंडिंग की शक्ति, निवेश की व्यापकता, लंबे समय तक निवेशित रहने आदि के बारे में शिक्षित करेगा।

संबंधित पोस्ट

एसजेवीएन द्वारा 75 मेगावाट परासन सोलर पावर प्रोजेक्‍ट के लिए अनुबंध हस्‍ताक्षरित 

Aman Samachar

अट्रासिटी मामले में भाजपा नेत्री की गिरफ्तार के आश्वासन पर 14 दिनों से शुरू अनशन समाप्त

Aman Samachar

जूडो प्रतियोगिता की विजेता श्रद्धा गिरी को शिवशान्ति प्रतिष्ठान ने किया सम्मानित

Aman Samachar

एयू बैंक ने अपने एयू रॉयल प्रोग्राम का वेतनभोगी और व्यावसायिक क्षेत्रों के लिए किया विस्तार

Aman Samachar

पिनेकल इंडस्ट्रीज ने एडवांस्ड रेलवे सीटिंग सिस्टम की एक नई रेंज पेश की

Aman Samachar

सिम्फनी लिमिटेड ने एक चाय के खर्चे में पूरे एक दिन की कूलिंग कैंपेन किया शुरू 

Aman Samachar
error: Content is protected !!