Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मामा भांजा की पहाड़ी में फंसे चार लड़कों को आपदा प्रबंधन ने सुरक्षित निकला 

ठाणे [ युनिस खान  ] मामा भांजा की पहाड़ी सैर करने जाने पर जंगल में भटके  चार लड़कों को मनपा आपदा प्रबंधन व अग्निशमन दल के जवानों ने दो घंटे में सुरक्षित निकालकर पुलिस को सौप दिया है। येउर की खादान में डूबने और जंगल में भटने की घटना सामने आने के बावजूद लड़के खुद को जोखिम में डालकर सैर सपाटा करने से मानते नहीं है।

       आज शनिवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे वागले अग्निशमन केंद्र को सूचना मिली कि मामा-भांजा की पहाड़ी पर ट्रेकिंग के लिए जा रहे चार लड़के पहाड़ी के जंगल में फंस गए हैं। वर्तक नगर पुलिस , आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ स्टाफ  ,टीडीआरएफ के जवान पहाड़ी में खोजकर करीब दो घंटे में सुरक्षित निकालकर पुलिस को सौप दिया। इसमें कोल्शेत रोड के लोढ़ा आमरा में रहने वाला दर्शन पाटील [21] , कोपरी चेंदनी कोलीवाडा निवासी सार्थक दीघे [18 ] , सिवाई नगर वर्तक नगर निवासी हर्षल पाटील [ 15 ] एवं कोपरी कन्हैया नगर निवासी स्पंदन नार्वेकर [ 16 ] शामिल हैं।  चारों लड़के मामा – भांजा की पहाड़ी पर सैर सपाटा करने जाने पर फंस गए थे। जब उन्हें कोई रास्ता नहीं दिखाई दिया तो उन्होंने मदद की गुहार लगायी।  मनपा आपदा प्रबंध और अग्निशमन दल को सूचना मिलने पर उन्हें सुरक्षित पहाड़ी से निकाल लिया।  इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस लिया है।

संबंधित पोस्ट

कारदेखो ने दिल्‍ली एनसीआर में अपना पहला मेगा रिफर्बिशमेंट सेंटर और कस्‍टमर सर्विस सेंटर खोला 

Aman Samachar

वसई, मुंबई का उभरता हुआ इंटरकोस्टल रिहाईशी ठिकाना

Aman Samachar

नव गठित अरविंद पेंडसे विचार मंच शुरू करेगा व्याख्यान माला – ओमप्रकाश शर्मा 

Aman Samachar

फ्लिपकार्ट और कारदेखो ने ग्राहकों के लिए एक व्यापक ऑटो अनुभव प्रदान करने के लिए पार्टनरशिप की  

Aman Samachar

एमएमआरडीए के घरों के वितरण में गड़बड़ी की जांच के समिति गठित करने की मांग

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने समाज के कमज़ोर तबके के लोगों को सशक्त बनाने की विशेष पहल शुरू की

Aman Samachar
error: Content is protected !!