Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

भोजपुरी फ़िल्म तोहरे संग प्यार में जीना हैं का मुहूर्त सम्पन्न,शूटिंग बहुत जल्द

कुशीनगर [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भोजपुरी फ़िल्म निर्देशक कौशल किशोर शर्मा के निर्देशन व श्री सिद्ध नाथ आर एन फ़िल्म एंटरटेनमेंट और अनुष्का फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रहीं भोजपुरी फ़िल्म तोहरे संग प्यार में जीना हैं का मुहूर्त बीतें गणेश चतुर्थी के शुभ दिन सिद्धार्थ होटल कसिया कुशीनगर में किया गया।
             मुहूर्त विधिवत पूजा अर्चना के साथ की गई।जिसमें फ़िल्म की टीम से जुड़े कलाकार व अन्य गणमान्य सज्जन उपस्थित हुए।फ़िल्म की घोषणा के साथ ही शूटिंग भी आगामी दिनों में बहुत जल्द शुरू की जाएगी।जैसा कि फ़िल्म के निर्देशक कौशल किशोर शर्मा ने बताया कि इस फ़िल्म की शूटिंग कुशीनगर के विभिन्न क्षेत्रों में की जाएगी और यह एक पारिवारिक मनोरंजक भोजपुरी फ़िल्म होगी।जिसमें एक्शन कॉमेडी रोमांस और फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगी।जैसा कि शीर्षक से ही अनुमान लगाया जा सकता हैं कि यह एक प्रेम कहानी पर आधारित कॉन्सेप्ट हैं।जो बनी हुई कहानियों से भिन्न होगी।
           इस मुहूर्त में कुशीनगर,देवरिया और गोरखपुर के फ़िल्म जगत से जुड़े लोग मौजूद थे।इस फ़िल्म के लेखक व निर्देशक कौशल किशोर शर्मा,संवाद व पटकथा लेखक मनोज गुप्ता,डीओपी अजय रॉनियार,गीतकार डीके गाजीपुरी,फणीन्द्र राव,कौशल किशोर शर्मा,संगीतकार संजय शर्मा,एक्शन मास्टर राजू भाई,पी.आर.ओ कुमार युडी हैं।
          इस फ़िल्म के प्रमुख कलाकार रामधनी यादव व नरेंद्र कुमार गोयल एक्शन स्टार के रूप में पडरौना कुशीनगर से हैं।जबकि,अन्य प्रमुख कलाकार अजय कुमार गौतम,बबली नायक,रागनी शर्मा,नताशा सूरी,पलक सिंह,माया यादव,ऋतु मिश्रा,टी एन त्रिपाठी,अतुल श्रीवास्तव,अयाज़ खान,संजय वर्मा,परितोश कुमार,स्नेहा राय, सत्या महादेवा,राखी जायसवाल, सोनू पांडेय, रमेश सिंह,विवेक कुमार,नीलम पांडेय,माधवी आशा,सुंदर यादव,अनुष्का गौतम,सुनील दत्त पाण्डेय,गोपाल राय व अन्य हैं।

संबंधित पोस्ट

ड्राइव इन टीकाकरण केंद्र में पहले  दिन 100 वरिष्ठ नागरिकों ने लिया दूसरा डोज 

Aman Samachar

वॉकहार्ट अस्पताल मुंबई सेंट्रल मे 3 महिनें दर्द से जुझ रही बॉक्सर मेघना काटे को मिली पीडा से मुक्ती

Aman Samachar

नारात्रोत्सव के दौरान 8 से 14 तक शिवाजी मैदान में शिवसेना का रक्तदान सप्ताह

Aman Samachar

ओलंपिक में पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी, पी.वी. सिंधु ने लॉन्च किया बैंक ऑफ़ बड़ौदा की नई कॉर्पोरेट वेबसाइट 

Aman Samachar

पे-पॉईंटने ईशान्य भारत में बैंकिंग सेवाओं की सुविधा के लिए लॉन्च किया माइक्रो-एटीएम 

Aman Samachar

कोरोना संक्रमण के चलते मुस्लिम समाज ने सादगी से मनाया ईद ए मिलादुन्नवी का त्यौहार

Aman Samachar
error: Content is protected !!