Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सरकार खालिद गुड्डू को फौरन रिहा करे – असदुद्दीन ओवैसी 

भिवंडी [ युनिस खान ]  एमआईएम की सभा में सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए एमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सरकार की एजेंसियों ने साजिश रचकर एमआईएम जिलाध्यक्ष शेख खालिद गुड्डू को गलत मामलों में फंसाकर जेल भेजा है.सरकार को न्याय देते हुए शेख खालिद गुड्डू को रिहा करना चाहिए.केंद्र और राज्य सरकार मुसलमानों पर अन्याय कर रही है.मुसलमानों को एकजुट होकर मनपा चुनाव में मनपा की सत्ता पर काबिज होना चाहिए जिससे मुसलमानों को न्याय मिल सके. उक्त मौके पर सांसद इम्तियाज जलील, पूर्व विधायक वारिस पठान,जैद शेख,जाहिद शेख,अमोल काम्बले सहित भारी संख्या में एमआईएम पुरुष,महिला पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में लोग मौजूद थे.सभास्थल सहित समूचे भिवंडी शहर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर तगड़ा बंदोबस्त किया गया था.
             भिवंडी के धोबी तालाब स्थित खुदाबख्श हाल प्रांगड़ में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए एमआईएम मुखिया सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में एमआईएम जिलाध्यक्ष एमएलए प्रत्याशी खालिद गुड्डू को 44 हजार वोट मिले थे. विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित रूप से मिले भारी मतों की वजह से खालिद गुड्डू सरकार की आंखों की किरकिरी बन गए. खालिद गुड्डू ने शहर के नागरिकों के हित के लिए हमेशा बिजली कंपनी का विरोध किया जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा है. राकांपा एवं टोरेंट पावर की मिलीभगत से खालिद गुड्डू पर कई आपराधिक मामले डालकर जेल भेज दिया गया.                खालिद गुड्डू को बाइज्जत बरी कराने के लिए एमआईएम हाईकोर्ट में हर मुमकिन कोशिश कर रही है.इंशाल्लाह खालिद गुड्डू जल्दी छूट कर बाहर होंगे और फिर शहर में एमआईएम का झंडा बुलंद करेंगे. केंद्र व राज्य सरकार पर मुस्लिम धर्म के खिलाफ साजिशें रची जाने का आरोप लगाते हुए सांसद ओबैसी नें कहा कि पहले बाबरी मस्जिद अब ज्ञानवापी  मुसलमानों से छीनने की साजिश रची जा रही है जो मुसलमान कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे.केंद्र सरकार के 8 वर्षीय कार्यकाल में बेरोजगारी, असुरक्षा, अर्थव्यवस्था चौपट, नोटबंदी, जीएफटी, पेट्रोलियम पदार्थों में भारी बढ़ोतरी आदि से जनमानस को भारी तकलीफ है बावजूद सरकार को कोई चिंता नहीं है.
            ओवैसी ने मुसलमानों को एकजुट होकर अपनी राजनीति खुद करने की सलाह देते हुए कहा कि देश में सभी पार्टियां मुसलमानों को डरा धमका कर वोट लेकर राज करती हैं बावजूद मुसलमानों को उनका अधिकार देने में भी गुरेज करती हैं. मुसलमान वर्षों से सभी पार्टियों से ठगा जा रहा है.मुसलमानों के खिलाफ भ्रामक बयानबाजी कर हिंदू- मुस्लिम में देश को बांटा जा रहा है जो बेहद गलत है. भिवंडी मनपा के सत्ताधारियों के ऊपर तंज कसते हुए ओवैसी ने कहा कि करोड़ों का फंड जनप्रतिनिधि डकार जाते हैं.भिवंडी शहर में नागरिकों को कोई मूलभूत सुबिधा नहीं है.आगामी मनपा चुनाव में एमआईएम के प्रत्याशी बहुमत से जीतकर भिवंडी मनपा में झंडा लहराएंगे.

संबंधित पोस्ट

समाज की तरक्की के लिए शिक्षा और राजनीति में हिस्सेदारी जरुरी – मुकेश साहनी 

Aman Samachar

निर्देशक मोबीन वारसी द्वारा निर्देशित हिंदी फिल्म दूषण की शूटिंग की गई पूरी

Aman Samachar

राकांपा प्रमुख से मिलकर मनपा विरोधी पक्षनेता पठान ने लिया आशीर्वाद 

Aman Samachar

मुहम्मद रफी अंसारी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

Aman Samachar

राजीव गांधी फ़्लाइओवर की मरम्मत के चलते भिवंडी में वाहनों के मार्ग परिवर्तन

Aman Samachar

एटीसी सीएसआर फाउंडेशन इंडिया व अपोलो टेलीमेडिसिन नेटवर्किंग ने एमपी में पांच डिजिटल डिस्पेंसरी खोली 

Aman Samachar
error: Content is protected !!