Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोरोना मरीजों की बढती संख्या और संभावित चौथी लहर से मनपा प्रशासन सतर्क 

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना की संभावित चौथी लहर की आशंका को लेकर केंद्र और राज्य सरकार सतर्क हो गयी हैं। पिछले कुछ दिनों में ठाणे शहर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से मनपा का स्वास्थ्य विभाग ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसके तहत मनपा के 30 स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से संदिग्ध मरीजों की जांच पर जोर दिया जा रहा है। मनपा प्रशासन जहाँ पहले 150 से 200 के आसपास के परीक्षण किए जा रहे उसे अब बढ़ाकर 700 से 750 प्रति दिन कर दिए गए हैं।
         ठाणे मनपा क्षेत्र में पिछले पांच से छह माह से कोरोना के प्रकोप को देखते हुए पाबंदियों में ढील दी गई है। और मास्क का उपयोग अनिवार्य से ऐच्छिक कर दिया गया है। हालांकि केंद्र और राज्य सरकारों ने कोरोना की संभावित चौथी लहर को देखते हुए एक बार फिर स्वास्थ्य एजेंसियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।
       पिछले कुछ दिनों में ठाणे शहर में मरीजों की संख्या 10 से बढ़कर 15 हो गई थे अब शहर में कोरोना मरीजों की संख्या 27 से 37 प्रतिदिन पहुंच गई है। ठाणे मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने अप्रैल के अंत में समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग को कोरोना टेस्ट बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इसका कार्यान्वयन मई के पहले सप्ताह में शुरू हो गया है।

        ठाणे में कोरोना के प्रकोप के कारण प्रतिदिन कोरोना टेस्ट की संख्या लगभग 150 से 200 थी। मनपा आयुक्त डा शर्मा द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार 30 स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से टेस्ट बढ़ा दिया गया है। मनपा उपायुक्त मनीष जोशी ने बताया कि इसके अनुसार बाह्य रोगी विभाग में आने वाले 1,200 मरीजों में 700 से 750 संदिग्ध मरीजों का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है।

संबंधित पोस्ट

कोविड मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा को इस कंपनी ने कर दी सस्ती

Admin

कांग्रेस दामन छोड़ शोएब खान गुड्डू बने भिवंडी शहर राकांपा अध्यक्ष 

Aman Samachar

महात्मा फुले जन आरोग्य योजना का निःशुल्क कार्ड बनाने के लिए शिविर

Aman Samachar

रेनो इंडिया ने मदर्स डे पर शशि पाठक के लिए कार की डिलिवरी का कभी न भूलने वाला दिया यादगार अनुभव 

Aman Samachar

मराठा आरक्षण पर सभी दल सहमत हैं केंद्र सरकार की रास्ता निकलना चाहिए – पारसनाथ  तिवारी 

Aman Samachar

वेलुक कातकरी वाडी, तालुका शाहपुर में बाल विवाह रोकने में प्रशासन को मिली सफलता

Aman Samachar
error: Content is protected !!