Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

एम् जी एम कामोठे कोविड अस्पताल का नगर विकास मंत्री ने दौराकर दिए आवश्यक निर्देश

नवी मुंबई [ युनिस खान ] नवी मुंबई के कामोठे में 100 आयसीयु बेड व 40 वेंटिलेटर क्षमता का बनने वाले अस्पताल का नगर विकास मंत्री व ठाणे जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने दौराकर आयसीयु सुविधा का निरिक्षण किया।  इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों को शीघ्र सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया  है। 3 दोनों न 70 आयसीयु बेड उपलब्ध कराया जागेगा जबकि 25 अप्रैल तक 100 आयसीयु बेड व 40 वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध हो जायेगी।

                कोरोना संक्रमित मरीजों की बढती संख्या को देखते हुए आयसीयु बेड व वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नवी मुंबई के कामोठे में    100  आयसीयु बेड   व 40 वेंटिलेटर की सुविधा युक्त कोरोना अस्पताल बनाया जा रहा है जिसका पालकमंत्री शिंदे ने  दौराकर निरिक्षण किया।  इस अवसर पर नवी मुंबई   मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने पालकमंत्री शिंदे को कोरोना की स्थिति व मनपा की तैयारियों की जानकारी दी। मनपा की   ओर से नेरुल में डा डी वाय पाटील अस्पताल में 200 आयसीयु बेड समेत 80 वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध  करायी गयी है। गंभीर मरीजों को आयसीयु बीएड मिलने में कोई परेशानी न  इसके लिए कामोठे में 100 आयसीयु बेड  के साथ 40 वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। आगले 3 दिन में 70 आयसीयु बेड  उपलब्ध हो जायेंगे और 25 अप्रैल तक 100   आयसीयु बेड  40 वेंटिलेटर उपलब्ध करा दिया जायेगा।  नागरिकों की सुविधा के लिए मनपा की ओर  से  022-27567460 हेल्प लाईन   शुरू कराई गयी है जिसका दस दिनों में अनेक लोगों ने लाभ लिया है। मनपा आयुक्त बांगर ने कहा कि कोरोना  संक्रमितों के लक्षण की तीव्रता को देखते हुए उन्हें अस्पताल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए  मनपा की ओर से विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नागरिकों को कोरोना की चैन तोड़ने के लिए ब्रेक द चैन के प्रतिबंधक नियमों का कड़ाई से   पालन करना आवश्यक है। मास्क लगाने , सुरक्षित अंतर  रखने , निरंतर हाथ धोने का नागरिकों को अपनी आदत बना लेने की आवश्यकता है। इस आशय का नागरिकों से आवाहन मनपा आयुक्त बांगर ने किया।

संबंधित पोस्ट

शहर में मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालो के खिलाफ अपराध दर्ज होगा –  मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

हाईकोर्ट के आदेश पर शुरू टोल फ्री व वाट्सअप नंबर बंद

Aman Samachar

जी.एम.मोमिन वुमेंस कॉलेज स्टडी सेंटर में छात्रों का विदाई समारोह संपन्न 

Aman Samachar

रविवार से संयुक्त किसान नेताओं के एक मंच पर भूख हड़ताल से भड़क सकता है आन्दोलन 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए कार ऋण की ब्याज दर को घटाकर 8.75% किया

Aman Samachar

सांसद नरेश म्हस्के भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य नियुक्त

Aman Samachar
error: Content is protected !!