Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

भयहरण नाथ धाम में 24 फरवरी से महाकाल महोत्सव , 25 फरवरी को पंचायत व विकास सम्मेलन

प्रतापगढ़ [ उप्र] , जिले के कटरा गुलाब सिंह में प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरण नाथ धाम में 25 वा महाकाल महोत्सव का होगा चार द्विवसीय भव्य  आयोजन 24 फरवरी को किया गया है।
         भयहरण नाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान के महासचिव समाज शेखर ने बताया कि महाकाल महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में लगभग लगभग तैयारियां पूरी कर ली गई है जिसमें साफ, सफाई , लाइट सहित वाहनों की पार्किंग को लेकर व्यवस्था की गई है, श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े इसको लेकर भय हरणनाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान द्वारा पुख्ता इंतजार किया गया है।
         महाकाल महोत्सव के शुभारंभ के साथ 24 फरवरी को सनातन संत सम्मेलन, 25 को पंचायत व विकास सम्मेलन तथा 27 फरवरी को पत्रकार सम्मेलन का आयोजन होगा। 25 फरवरी की रात में विराट कवि सम्मेलन काआयोजनकिया गया है। किंतु 26 फरवरी महाशिवरात्रि को भीड़ को देखते हुए नहीं किए जाएंगे मंचीय आयोजन। महाशिवरात्रि पर भयहरणनाथ धाम मंदिर परिसर में पुलिस महकमा भी रहेगा अलर्ट, अराजकता फैलाने वालों पर जेठवारा एसओ धर्मेंद्र सिंह की टीम पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रही है।
       कटरा गुलाब सिंह नगर पंचायत में स्थित भयहरण नाथ धाम में आयोजित भव्य महाकाल महोत्सव व सम्मेलन की जानकारी समाजसेवी, भयहरण नाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान के महासचिव समाज शेखर ने दी है।

संबंधित पोस्ट

नई दिल्ली में 2023 मेघालय पाइनएपल फेस्टिवल का हुआ भव्य शुभारंभ

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया – एचआर ने हासिल किया आईएसओ 30414:2018 सर्टिफिकेशन

Aman Samachar

कलवा ,मुंब्रा , दिवा की पानी समस्या को लेकर नगर सेवक ने आयुक्त कक्ष के सामने किया हंडा आन्दोलन 

Aman Samachar

स्वच्छ वायु के लिए सभी व्यवस्थाओं में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक- संदीप मालवी 

Aman Samachar

नुवोको ने परिवर्तनकारी ‘फाइबर रिइंफोर्सड सीमेंट कम्पोजीशन’ के लिए पेटेंट किया हासिल 

Aman Samachar

  श्याम स्टील ने लोवलिना बोरगोहेन और मनप्रीत सिंह के साथ लॉन्च किया अपना नया डिजिटल कैम्पेन

Aman Samachar
error: Content is protected !!