Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सोशल मिडिया पर आपत्तिजनक मैसेज डालने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई – योगेश चव्हाण 

भिवंडी [ युनिस खान ] ठाणे पुलिस आयुक्तालय भिवंडी जोन- 2 के पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण ने सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल कर भिवंडी के नागरिकों को सचेत करते हुए कहा है कि भिवंडी के सभी लोगों से अपील कर रहा हूं कि पिछली कुछ घटनाओं के मद्देनजर भिवंडी जैसे संवेदनशील शहरों में कुछ उपद्रवियों द्वारा शहर के वातावरण को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन मैं सभी से अपील कर रहा हूं कि हम सभी जिम्मेदार नागरिक हैं, इसलिए व्हाट्सएप फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से किसी भी तरह का आपत्तिजनक वीडियो/स्टेटस/मैसेज वायरल न करे .
               सभी इस बात का ध्यान रखें कि भिवंडी का वातावरण खराब करने के लिए दोषी पाए जाने पर किसी भी समूह के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.भिवंडी पुलिस द्वारा यह भी चेताया गया है कि किसी भी ग्रुप के एडमिन को उसके ग्रुप में डाले गए आपत्तिजनक मैसेज को फॉरवर्ड ना करके तुरंत उसे डिलीट कर देना होगा, अन्यथा ग्रुप एडमिन के खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. डीसीपी योगेश चव्हाण द्वारा सोशल मीडिया पर डाले गए इस मैसेज के बाद भिवंडी शहर में व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के यूजर्स में हड़कंप मच गया है.

संबंधित पोस्ट

ठाणे , मुंबई ,उल्हासनगर के गरीब बच्चों को मुफ्त डांस सीखाकर प्रतिभा निखारने के लिए आगे आई शबीना खान

Aman Samachar

मनपा कर्मचारियों को 15 हजार रुपये दिवाली सनुग्रह अनुदान देने की मांग

Aman Samachar

कोरोना से मरने वालों के आश्रितों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की राकांपा ने की मांग 

Aman Samachar

महाड़ के ऐतिहासिक चावदार तालाब के लिए सभी आवश्यक उपाय किया जायेगा – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

राजकुमार अग्रवाल सर्वसम्मति से चौथी बार अध्यक्ष चुने गए

Aman Samachar

भिवंडी मनपा आयुक्त डॉ. पंकज आशिया का किया गया सम्मान

Aman Samachar
error: Content is protected !!