Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शहर में स्वच्छता व प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाकर किया जनजागरण 

ठाणे [ युनिस खान ] शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से शिवशांति प्रतिष्ठान  निरन्तर  स्वच्छ्ता अभियान चलाकर लोगों में जनजागरण की मुहीम चला रहा है। शहर के रुनुवाल प्लाझा वर्तकनगर परिसर पर शिवशांति प्रतिष्ठान व रुनुवाल यूथ क्लब ने मिलकर सातवां स्वच्छता अभियान कार्यक्रम किया जिसे लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है।
रुनवाल प्लाझा कॉम्प्लेक्स के पूरे परिसर व मैदान को मुहीम चलाकर स्वच्छ किया गया। लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए संस्कार एजुकेशनल अण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट के सभी बच्चों ने पथनाट्य किया। प्लास्टिक के कारण पर्यावरण व हमारे  स्वस्थ्य पर पड़ने वाले दुष्परिणाम से लोगों को जागरूक रहने का सन्देश दिया गया। सरकार की ओर से चलाये जा रहे विभिन्न नियमों व कार्यक्रमों से अवगत कराया।
 शिवशांति व रुद्र प्रतिष्ठान के अध्यक्ष  विनय कुमार सिंह ने पर्यावरण , शहर की स्वच्छता के लिए लोगों से मुहीम में सहयोग करने का आवाहन किया है। कार्यक्रम में समाज सेवक रमेश शर्मा ने बच्चों का आभार व्यक्त करते हुए युवा पीढ़ी को मुहिम से जुड़कर सहयोग करने का आग्रह किया। इस अवसर पर समाज सेवक  अमित राय, रवि तिवारी, संजय सिंह,  अमित सिंह, सुरेन्द्र भारद्वाज, रंजीत सिंह, अध्यापक रवि कुशवाहा, गौरीशंकर माटोलिया, रूपदेव, एड. कृष्णकांत मिश्रा, सिध्हेश्वर धेन्दे, हिन्दराव गावले ,  मुकेश जैन, श्रवण जैन, प्रदीप मोहिते, मनोज यादव , गोपाल ठाकुर, सिद्धार्थ कांबले, प्रशांत दलाई, विशाल टेमकर, सूरज राजभर, रोहित सिंह, शालिनी चौहान, शिवप्रसाद चौधरीआदि ने अपना श्रमदान कर अपना सहयोग दिया है।

संबंधित पोस्ट

कोविड 19 के टीकाकरण के लिए नवी मुंबई मनपा पूरी तरह सुसज्ज – अतिरिक्त आयुक्त 

Aman Samachar

दलितों को मंदिर में प्रवेश करने से रोकने पर मुंब्रा में दो दिनों से अनशन 

Aman Samachar

राज्यपाल के हाथो रजत वर्मा बेस्ट एक्टर अवार्ड्स से सम्मानित 

Aman Samachar

 शिवसेना के संजय म्हात्रे बने मनपा स्थायी समिती सभापति ,भाजपा-शिवसेना ने मिलाया हाथ

Aman Samachar

विज्ञापन

Aman Samachar

18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए कोरोना टीकाकरण शीघ्र शुरू करने क महापौर ने दिया निर्देश 

Aman Samachar
error: Content is protected !!