Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

अलग अलग सड़क दुर्घटना में दो राहगीरों की मौत 

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] शहर के अलग अलग क्षेत्रों में सड़क  हादसे में 2 लोगों की मृत्यु होने की घटना घटित हुई है.पुलिस ने वाहन चालकों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोनगांव पुलिस  स्टेशन।अंर्तगत कल्याण-भिवंडी रोड़ पर स्थित राजनोली गांव, देवदास होटल के सामने सड़क किनारे से पैदल जा रहे 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया जिसके कारण उसकी घटनास्थल पर मृत्यु हो गयी. घटना के उपरांत वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया.कोनगांव पुलिस ने पुलिस नाइक कृष्णा आनंदा महाले की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर किया है.हादसे की जांच पुलिस उप निरीक्षक डी.पी.नागरे कर रहे है. सड़क हादसे की दूसरी घटना में भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन अंर्तगत समदिया स्कूल के पीछे, सलाउद्दीन काॅम्पलेक्स के पास से पैदल जा रहे मुस्ताक नसीर अहमद पठान (52) को महेन्द्रा बोलेरो चालक ने पीछे से टक्कर मार दी जिसके कारण  घटनास्थल पर मृत्यु हो गई.मृतक के भाई इश्तियाक अहमद नसीद अहमद पठान ने महिंद्रा बोलेरो  चालक के खिलाफ शहर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ भादंवि की धारा 279,304(अ) सहित महाराष्ट्र मोटर वाहन कलम 184,134(अ)(ब) के तहत मामला दर्ज कर लिया है.हादसे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक शंकर शिंदे कर रहे हैं .

संबंधित पोस्ट

जेनेराली अपने भारतीय बीमा संयुक्त उपक्रम में बनेगी बड़ी हिस्‍सेदार

Aman Samachar

सिविल की जगह में बनेगा 900 बेड मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल

Aman Samachar

नौ लेयर लगाकर दही हांडी में ‘खोपटचा राजा’ ने दिखाया जोश

Aman Samachar

वॉकहार्ट अस्पताल और मुंबई रेलवे पुलिस सीपीआर प्रशिक्षण में हुई शामिल

Aman Samachar

महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने शक्ति कानून लागू करने के निर्णय का स्वागत –  सुमन आर अग्रवाल

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने वर्ष 2020-21 के लिए डिजिटल भुगतान में प्राप्त किया सर्वोच्च स्थान

Aman Samachar
error: Content is protected !!