Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

छठपूजा के बाद शिवशांती प्रतिष्ठान के कार्यकर्ताओं उपवन व जुहू में चलाया स्वच्छता अभियान

 ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] शिवशांती प्रतिष्ठान हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी छठपूजा के महापर्व के पश्चात तालाबों की साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान सम्पन्न किया गया। संस्था द्वारा ठाणे के उपवन तलाव व घाट को स्वच्छ किया गया तथा मुम्बई के जुहू बीच परिसर में भी साफ सफाई की गई। जिसमें लगभग एक ट्रक कचरा इकठ्ठा किया गया।
           संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से छठपूजा के महापर्व के बाद स्वच्छता अभियान कर तालाबों व उसके आस पास के परिसर की साफ सफाई करती है। जिसके तहत इस वर्ष   संपूर्ण उपवन घाट व तालाब की साफ – सफाई की गई।
         साथ ही उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य पर्यावरण व आस्था में संतुलन बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि हम सभी को पूरे जोश उल्हास से हमारे त्योहारों को मनाना चाहिए लेकिन साथ ही हमे अपने पर्यावरण का संवर्धन और संरक्षण के विषय को भी ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा उ भा मो अध्यक्ष शैलेश मिश्रा, रंजीत सिंह, आशीष सिंह, सूरज राजभर, सुधांशु विसोइ, रोहित सिंह, सिद्धार्थ कांबले, अवि सिंह, रोहित विश्वकर्मा  तथा शिवशांती प्रतिष्ठान के अन्य स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया।

संबंधित पोस्ट

साउथ सीज़ डिस्टिलरीज ने सिंगल माल्ट व्हिस्की ब्रांड “क्रेज़ी कॉक” लॉन्च किया

Aman Samachar

पांच लाख वैक्सीन खरीदने के लिए ग्लोबल टेंडर निकालने का मनपा ने लिया महत्वकांक्षी निर्णय

Aman Samachar

नाका मजदूरों को शेड , पानी व सुरक्षा देने की असंगठित मजदूर यूनियन ने मनपा से की मांग

Aman Samachar

गिरफ़्तारी से पहले व्यक्ति को उसके अधिकार की जानकारी होने से रुक सकता है मानवता का हनन

Aman Samachar

सूक्ष्म उद्यमों के वित्तपोषण पर सिडबी की तीसरी राष्ट्रीय माइक्रोफाइनेंस कांग्रेस

Aman Samachar

सिम्फनी लिमिटेड की पहली तिमाही में अब तक सबसे बड़ी कंसॉलिडेटेड और स्टैंडएलोन बिक्री

Aman Samachar
error: Content is protected !!