Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

 उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में वीमेनस वर्ल्ड बैंकिंग और बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा ‘बड़ौदा जन धन प्लस’ की शुरुआत

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने वीमेनस वर्ल्ड बैंकिंग (डब्ल्यूडब्ल्यूबी), जो एक वैश्विक गैर-लाभकारी संस्था है और कम आय वाली महिलाओं को दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा और समृद्धि के लिए वित्तीय साधनों तक पहुंच प्रदान करने के लिए समर्पित है, के साथ उत्तर प्रदेश के 25 जिलों और उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में ‘बड़ौदा जन धन प्लस’ कार्यक्रम के तीसरे और व्यापक चरण को शुरू करने के लिए साझेदारी की है.
           ‘बड़ौदा जन धन प्लस’ का तीसरा और सबसे बड़ा चरण वित्तीय साक्षरता शिविरों और व्यवसाय प्रतिनिधि अर्थात् बैंक प्रतिनिधि (बीसी) के माध्यम से बड़ी संख्या में बैंक ऑफ़ बड़ौदा के मौजूदा जन धन ग्राहकों को कवर करेगा ताकि पीएमजेडीवाई ओवरड्राफ्ट सुविधा और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से बचत संबंधी लाभ का प्रसार किया जा सके और उन्हें औपचारिक ऋण सुविधा तक पहुंच प्रदान की जा सके. यह कार्यक्रम 2000 से अधिक व्यवसाय प्रतिनिधि (बीसी) और 1000 बीसी सखियों (महिला व्यवसाय प्रतिनिधि) को उन्हें अपने क्षेत्रों में महिला ग्राहकों की मदद करने के लिए सशक्त बनाने के लिए काम करेगा.
          ‘बड़ौदा जन धन प्लस’ प्रधान मंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) के मजबूत बुनियादी ढांचे पर आधारित है जिसने जन धन बैंक खातों के साथ लगभग 25.11 करोड़ या 251.1 मिलियन महिलाओं को बैंकिंग परिवेश से जोड़ा है. इन महिला खाताधारकों को पूर्ण वित्तीय समावेशन के लाभों को प्राप्त करने के लिए बैंकों के साथ सार्थक रूप से जुड़ने के लिए एक मजबूत आधार की आवश्यकता है. ‘बड़ौदा जन धन प्लस’ महिला खाताधारकों को रुपये जमा करने के लिए प्रोत्साहित करके व्यवस्थित तरीके से पैसे बचाने के लिए प्रेरणा प्रदान के लिए एक आकर्षक प्रस्ताव लाया है ताकि ऐसा बैंकिंग संबंध बनाया जा सके जिसमें पांच महीने के लिए 500 मासिक जमाकर पीएमजेडीवाई में 10,000 रुपये तक की ओवरड्राफ्ट ऋण सुविधा मिल सके.

 

संबंधित पोस्ट

पंजाब नेशनल बैंक ने सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित किया वॉकेथोन 

Aman Samachar

म्युकरमायकोसिस के पांच मरीजों का मनपा की कलवा अस्पताल में सफल आपरेशन

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा ने ब्रांड एंडोर्सर के रूप में क्रिकेट सेंसेशन शेफाली वर्मा को अपने साथ जोड़ा

Aman Samachar

वॉकहार्ट हॉस्पिटल ने विश्व हृदय दिवस पर जागरूकता के लिए मुंबई की बेस्ट के साथ की साझेदारी

Aman Samachar

सैनी इंडिया ने सांघवी मूवर्स लिमिटेड को दी भारत की सबसे बड़ी क्रॉलर क्रेन्स की 8 यूनिट्स

Aman Samachar

एसएससी बोर्ड परीक्षा में रईस हाई स्कूल का परिणाम 99.3 प्रतिशत

Aman Samachar
error: Content is protected !!