Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

82 विद्यार्थियों को जिला परिषद की ओर से सायकल वितरण किये जाने से विद्यार्थियों में खुशी  

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] ठाणे जिला परिषद महिला व बाल कल्याण विकास विभाग अंतर्गत भिवंडी तालुका पडघा परिसर स्थित कुरुंद आदर्श विद्यालय के 82 विद्यार्थियों को जिला परिषद द्वारा फ्री सायकल का वितरण महिला व बालकल्याण विकास समिती सभापती श्रेया श्रीकांत गायकर के हाथों किया गया. गरीब जरूरतमंद विद्यार्थियों को साइकिल मिलने से दूरदराज क्षेत्रों से शिक्षा ग्रहण के लिए आवागमन में आसानी हो गई है.
            साइकिल वितरण समारोह अवसर पर सरपंच दिपाली दिलीप केदार, उपसरपंच भाई पाटील,कुणबी सेना तालुका प्रमुख भगवान सांबरे,सदस्य संदीप काठोले, विशाखा भोईर,रेश्मा वाघे, समाजसेवक जगदीश पाटील, मुकेश जाधव,पूर्व सरपंच भरत पाटील,पूर्व उपसरपंच निलकंठ विशे,जगदीश कोर, गोरख सुतार, संस्थाध्यक्ष सुभाष दादा पाटील मुख्याध्यापक शेलार सहित आंगनवाडी सेविका, पर्यवेक्षिका,विद्यार्थी, अभिभावक भारी संख्या में उपस्थित थे.
            गौरतलब हो कि पडघा जिला परिषद गट से चुनाव जीती श्रेया श्रीकांत गायकर सभापति पद पर रहते हुए जनहित कार्य को अंजाम देने में जुटी हैं. महिला व बालविकास क्षेत्र से संबंधित अनेक जनोपयोगी कार्यक्रम किए जा रहे हैं जिसका फायदा जरूरत मंद लोगों को मिल रहा है. दूरदराज क्षेत्रों से शिक्षा ग्रहण के लिए आने वाले गरीब, जरूरतमंद बच्चों को जिला परिषद के माध्यम से साइकिल का वितरण कर अतुलनीय कार्य किया है ऐसा क्षेत्रीय लोगों का मानना है. साइकिल मिलने से दूरदराज क्षेत्र से आने वाले गरीब बच्चों के चेहरों पर खुशी फैल गई है.

संबंधित पोस्ट

महिला उत्पीड़, घोटाले, बेरोजगारी, किसान आत्महत्या पर प्रधानमंत्री मोदी जवाब देंगे क्या- डा जितेन्द्र आव्हाड  

Aman Samachar

 हार्टफुलनेस और एआईसीटीई द्वारा पथप्रदर्शक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

Aman Samachar

शुक्रवार सुबह से दुसरे दिन सुबह तक शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति खंडित रहेगी

Aman Samachar

महिलाओं के लिए उद्योग व शासन की योजनाओं पर मार्गदर्शन कार्यक्रम 

Aman Samachar

उल्हासनगर भाजपा जिला महासचिव बनने समाज ने किया स्वागत

Aman Samachar

कानून व सुव्यवस्था के लिए पुलिस आयुक्त बिपिन कुमार सिंह का समाज सिवियों ने किया अभिनन्दन

Aman Samachar
error: Content is protected !!