Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

4 देशी पिस्तौल,5 कारतूस के साथ 2 युवक गिरफ्तार

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भिवंडी तालुका झिड़के गांव स्थित बंटी ढाबा के समीप अपराध शाखा पुलिस टीम ने 2 युवक के पास से 4 देशी पिस्तौल, 5 जिंदा कारतूस बरामद किए जाने में सफलता हासिल की है.
             पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भिवंडी ग्रामीण क्षेत्र स्थित झिड़के बंटी ढाबा के समीप 2 युवकों के संदेहास्पद तरीके से घूमने व एक युवक द्वारा पिस्तौल कमर में लटकाए जाने की सूचना मुखबिर से मिली थी.मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अपराध शाखा पुलिस टीम ने फौरन मौके पर पहुंच कर दोनों युवकों को धर दबोच लिया.पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए युवकों में से अमर मोहन शिर्के (28)निवासी मेटगांव व सोनू निद्नु गुप्ता (32) आजाद नगर उल्हासनगर निवासी बताया जाता है.पुलिस टीम ने दोनों युवकों के पास व उनके घर से 4 देशी पिस्तौल सहित 5 जिंदा कारतूस बरामद किया है  जिसकी कीमत करीब 95 हजार रुपए बताई गई है.अपराध शाखा वरिष्ठ निरीक्षक सुरेश मनोरे के नेतृत्व में अंजाम दी गई उक्त कार्यवाही में भिवंडी युनिट सहायक पुलिस निरीक्षक राजकुमार पोयार, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक अनिल वेल्हे, पुलिस हवलदार रविन्द्र चौधरी,धनाजी कडव,पुलिस नामदार उमेश ठाकरे,हनुमान गायकर, सुहास सोनावणे, गणेश पाटील, योगेश शेलकंदे, पुलिस सिपाई रवी राय आदि मौजूद थे.पुलिस को आशंका है की गिरफ्तार दोनों युवक पिस्तौल का भय दिखाकर कोई घटना अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन अपराध शाखा की सक्रियता से आरोपी पहले ही धर दबोच लिए गए.

संबंधित पोस्ट

इंटरनेट व मोबाइल बैंकिंग उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पीएनबी ने पेश किया सेफ्टी रिंग तंत्र

Aman Samachar

आर्थिक गतिविधियों को जारी रखते हुए महामारी से लड़ेंगे , लाकडाउन अंतिम विकल्प – प्रधानमंत्री

Aman Samachar

ठाणे विधानसभा उत्तर भारतीय संगठन प्रमुख पूजा पांडे की नियुक्ति निरस्त

Aman Samachar

पूर्व सैनिक व सैनिक विधवा पत्नी को संपत्ति कर माफ़ करने की मनपा ने शुरू की योजना 

Aman Samachar

माईबिलबुक ने लॉन्‍च की पीओएस बिलिंग, रिटेलर्स व फ्रैंचाइज़ीज के लिए बिलिंग और इन्वेंटरी का समाधान

Aman Samachar

शादी विवाह में होने वाले अकूत खर्च और रात्रिभोज रोकने की पहल 

Aman Samachar
error: Content is protected !!