Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने यूनियन प्रेरणा 2.0 – एम्पॉवरहर लॉन्च की

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने आज अपनी प्रमुख एचआर पहल ‘प्रेरणा’ के तहत एक उद्योग-प्रथम, समर्पित, महिला-केंद्रित समिति ‘एम्पॉवरहर’ का शुभारंभ किया। महिलाओं के करियर ग्राफ को ऊंचाई देना तथा मौजूदा पूर्वाग्रहों व चुनौतियों से पार पाते हुए बैंक की विविधता बढ़ाना इस प्रोग्राम का उद्देश्य है।यूनियन प्रेरणा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की एचआर रूपांतरण पहल है, जिसका उद्देश्य काम-काज का डिजिटलीकरण, कर्मचारी केंद्रित हस्तक्षेप और बैंकिंग क्षेत्र के अंदर ही सीखने की क्रांति करके उत्पादकता में सुधार करना है।

       स्थानीय समस्याओं को समझना, लैंगिक समानता के महत्व को उजागर करना और कार्यस्थल पर जागरूकता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना इस समिति का उद्देश्य है। यह पहल बैंक में कार्यरत 21 हजार महिला कर्मचारियों के सामने आने वाली किसी भी समस्या का आम सहमति से प्रभावी समाधान निकालने पर केंद्रित है। एमडी एवं सीईओ सुश्री ए मणिमेखलाई द्वारा लॉन्च की गई इस ईवेंट में बैंक के वरिष्ठ प्रबंधन और देश भर की करीब 40 महिला समिति सदस्यों ने भाग लिया। दिन भर चले इस समारोह में कार्यकारी निदेशक श्री रजनीश कर्नाटक, एचआर के मुख्य महाप्रबंधक श्री लाल सिंह और एचआर के महाप्रबंधक श्री जीएन दास भी उपस्थित थे।

        सुश्री ए मणिमेखलाई ने उन बाधाओं के बारे में बात की, जो महिलाओं को उनके लक्ष्य प्राप्त करने से रोकती हैं। उन्होंने समिति की सदस्यों को व्यापक रूप से बैंक और इंडस्ट्री में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बेहतर बनाने की दिशा में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सदस्यों को बैंक में सर्वत्र सकारात्मक बदलाव की लहर के रूप में सेवाएं देने के लिए प्रेरित करने हेतु व्यक्तिगत उदाहरणों का हवाला दिया। उन्होंने सदस्यों से इस पहल को ऐसा लॉन्च-पैड बनाने का भी आग्रह किया, जो समावेश बढ़ाए, भविष्य की महिला लीडरों को तैयार करे, और इस प्रकार से तरक्की की राह में खड़ी अदृश्य बाधाओं को हटा दे।

    इस ईवेंट में पूरी इंडस्ट्री से महिला लीडरों की जबरदस्त भागीदारी नजर आई। सुश्री रूही पांडे (गोदरेज कैपिटल की मुख्य मानव संसाधन अधिकारी), सुश्री कनिका तिवारी (गोडाइवर्स की संस्थापक) और सुश्री श्रुति स्वरूप (एम्ब्रेस कंसल्टिंग की संस्थापक) ने समिति की सदस्यों को अधिक सफलता पाने के लिए सही दिशा और परामर्श प्रदान किया।

एम्पॉवर हर के बारे में:

    इंडस्ट्री की सर्वप्रथम पहल के तौर पर “एम्पॉवरहर” यूनियन बैंक की केवल महिला कर्मचारियों से गठित की गई समिति है। विविधता से जुड़े मुद्दों के साथ जमीनी स्तर पर निपटना इसका उद्देश्य है। सीनियर महिला लीडरों से युक्त यह समिति बैंक में मौजूद सभी स्तरों पर महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। महिलाओं को आजादी के साथ अपनी चिंताओं और जरूरतों के बारे में बताने का एक सुकून भरा मंच प्रदान करने के इरादे के साथ गठित की गई इस समिति का उद्देश्य महिलाओं को परामर्श देना, नेतृत्वकारी भूमिकाओं में उनकी सक्रिय भागीदारी बढ़ाना तथा उनके प्रदर्शन व उत्पादकता में सुधार करना है। समिति की सदस्य अपने अखिल भारतीय प्रतिनिधित्व के बल पर प्रभावी ढांचागत बदलाव लाने के लिए प्रबंधन के साथ सीधे तौर पर जुड़ेंगी, जिससे यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को महिलाओं का सबसे पसंदीदा नियोक्ता ब्रांड बनने का यश प्राप्त होगा।

संबंधित पोस्ट

दिल्ली-मुंबई फ्रेट कॉरिडोर खुलने के बाद घोड़बंदर रोड पर भारी वाहनों की संख्या में आयेगी कमी 

Aman Samachar

टोरेंट की शिकायत पर बिजली चोरी का मामला दर्ज

Aman Samachar

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के तथ्यों पर मंगलवार को कार्यकर्ता मार्गदर्शन शिविर  – आनंद परांजपे

Aman Samachar

मनपा की एल आर टी  योजना मंजूर व मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के जमीन हस्तांतरण का प्रस्ताव नामंजूर 

Aman Samachar

ब्लू डार्ट ने टियर और मार्केट्स में अपने रिटेल फुटप्रिंट का किया विस्तार

Aman Samachar

विस्फोटक भरी स्कार्पियो के मालिक मनसुख हिरेन हत्या मामले में दो आरोपियों को एटीएस ने किया गिरफ्तार

Aman Samachar
error: Content is protected !!