Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

ठाणे [ युनिस खान ] केंद्र सरकार की गलत नीति के कारण घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 55 रुपये की बढ़ोतरी करने का राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया है। राकांपा नेता व पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र आव्हाड के आदेशानुसार ठाणे-पालघर जिला समन्वयक आनंद परांजपे के मार्गदर्शन में ठाणे-पालघर मंडल अध्यक्ष रुता आव्हाड के नेतृत्व में राकांपा महिला कांग्रेस की ओर से जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
              रुता आव्हाड ने कहा कि देश में मोदी सरकार आर्थिक मंदी को रोकने और बेरोजगारी पर अंकुश लगाने में विफल रही है।देश की आर्थिक विकास दर धीमी हो गयी है। इसका कारण केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियां हैं।  इस आशय का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार को महगाई के लिए जिम्मेदार करार दिया है। राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया।
             इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर उल्टा रखकर चूल्हे पर खाना बनाकर केंद्र की मोदी सरकार का विरोध किया। मोदी सरकार हाय हाय, वाह रे मोदी आपका खेल;  सस्ती शराब , महँगे तेल जैसे नारे लगाकर कार्यकर्ताओं अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस अवसर पर रुता आव्हाड ने कहा, दुनिया भर में देश की पहचान अर्थव्यवस्था के विकास से रेखांकित होती है। अर्थव्यवस्था मजबूत होगी तो देश आगे बढ़ता रहेगा, उत्पादन और रोजगार सृजन की प्रक्रिया चलती रहेगी। लेकिन मोदी सरकार का इससे कोई लेना-देना नहीं है। आज एक घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत बेतहाशा बढ़ रही है जिससे आम नागरिकों पर महंगाई का भार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा, “भारत भी अब समग्र रूप से श्रीलंका की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है।
         इस आंदोलन में ठाणे शहर महिला अध्यक्ष सुजाता घग और कार्यकारी अध्यक्ष सुरेखाताई पाटिल, पूर्व नगर सेविका वहीदा खान, आरती गायकवाड़, वर्षा मोरे, अंकिता शिंदे, सुलोचना पाटिल, फुलबानो पटेल, सबिया मेनन, कांता गजमल, रानी देसाई, शशिकला पुजारी, माधुरी सोनार, ज्योति निंबर्गी , स्मिता पालकर, शुभांगी कोलपकर, वंदना लांडगे, वंदना हुंडारे, सुवर्णा खिलारी, हाजीबेगम शेख, सुजाता गायकवाड़, अनीता मोरे, भानुमती पाटिल, पूनम वालिया, सुरया चौधरी, सोमाडे, निर्मला यादव, फोरो पटेल, मंजू येकनकर, संजीवनी रेड्डी, सुहानी बार्ने, कल्पना नार्वेकर, विजया दामले, स्नेहल चव्हाण, सावित्री घीसिंग, पूजा जाधव, विशाल खामकर, विक्रांत घग, सचिन पंधारे, राहुल नंदा, आसिफ सिद्धगी, स्वप्निल आवटे, युवा अध्यक्ष विक्रम खामकर, छात्र प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रफुल कांबले, हाकर्स प्रकोष्ठ अध्यक्ष सचिन पंधारे , शहर महासचिव रवींद्र पालव समेत अनेक महिलाएं शामिल थी।

संबंधित पोस्ट

ठाणे के राजा ने रचा इतिहास, प्रैक्टिस के दौरान 9 थर लगाए

Aman Samachar

विधायक सरनाईक की अवैध मंजिल का दंड माफ़ करने के विरोध में भाजपा ने किया आन्दोलन 

Aman Samachar

1 किलो 35 ग्राम चरस के साथ एक युवक मुंब्रा में गिरफ्तार 

Aman Samachar

शहीद भगतसिंह स्मृति देशसेवा लोकहिन्द गौरव पुरस्कार से सूबेदार निलेश पाटील सम्मानित 

Aman Samachar

सिडबी के “प्रयास ” कार्यक्रम से पिरामिड के निचले पायदान के उद्यमियों को लाभ

Aman Samachar

दिव्यांग लोगों के लिए मीरा भाईंदर मनपा ने निः शुल्क ई ऑटो रिक्शा देने की शुरू की योजना

Aman Samachar
error: Content is protected !!