Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

लग्रों इंडिया ने भारत की राजधानी दिल्ली में अपना 15वां अनुभवजन्य केंद्र इनोवल किया लॉन्च 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] इलेक्ट्रिकल और डिजिटल बिल्डिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की ग्लोबल लीडर लग्रों इंडिया ने आज दिल्ली में अपना 15वां अत्याधुनिक अनुभव केंद्र इनोवल लॉन्च किया, जहां लग्रों के उत्पादों की पूरी रेंज मौजूद है, जिसमें नई-नई लॉन्च हुई एक कनेक्टेड पेशकश भी शामिल है। इनोवल अपनी इंडिया ग्रुप कंपनी के उत्पादों- लग्रों, न्यूमेरिक एंड वैलरैक की मेजबानी करेगा। इनोवल विश्व स्तर पर फ्रांस, ग्रीस, चिली, ब्राजील, कोलंबिया और दुबई में मौजूद हैं। इनोवल ने मुंबई, इंडिया में खुद को लॉन्च करके एशिया पैसिफिक क्षेत्र में अपनी बुनियाद रखी थी, इसके बाद अहमदाबाद, लखनऊ, देहरादून, कोयंबटूर, कोच्चि, चेन्नई, चंडीगढ़, सूरत, लखनऊ, वाइजैग, पुणे, जयपुर में अपने सफलतापूर्वक लॉन्च किए। इसके साथ-साथ इनोवल ने अपना पहला आवाज-नियंत्रित अनुभवजन्य केंद्र बंगलौर में खोला है। आज अपने अनुभवजन्य केंद्र को लॉन्च करके ब्रांड ने दिल्ली मार्केट को चौंकाने के लिए कमर कस ली है।

      इनोवल लग्रों के उत्पाद प्रदर्शनों का ग्लोबल ब्रांड है। इनोवल का नाम लग्रों के अभिनव उत्पादों (वैली ऑफ इनोवेशन) की एक श्रृंखला विकसित करने वाले ब्रांड मूल्य को प्रदर्शित करता है। इनोवल का नैरेटिव ‘सोर्स टू एंड यूजेज’ की अवधारणा पर आधारित है, जहां उत्पादों को परस्पर संबंध तथा एनर्जी व डेटा वितरण ग्रिड पर जहां वे लगते हैं, के मुताबिक व्यवस्थित किया जाता है। आगंतुकों की व्यापक भिन्नता वाली प्रोफाइलों को ध्यान में रखते हुए उत्पादों को व्यावसायिक कार्यक्षेत्र के अनुसार व्यवस्थित किया जाता है, यानी – यूजर इंटरफेस, एनर्जी डिस्ट्रीब्यूशन, स्ट्रक्चर्ड केबलिंग, यूपीएस और केबल मैनेजमेंट।

       डिजाइन का दृष्टिकोण डिजाइनियरिंग की अवधारणा पर आधारित है। इसमें इंजीनियरिंग की सभी तकनीकी विशेषताएं मौजूद हैं, लेकिन इसे एक सहज और समझने में आसान संचार प्रणाली के रूप में उत्पन्न किया गया है।इनोवल को इंटरेक्टिव उत्पाद डिस्प्ले, पूर्ण स्वचालित अनुभव, शैक्षिक इन्फोग्राफिक्स और स्पष्ट न्यूनतम विजुअल भाषा के जरिए आगंतुकों को जानकारीपूर्ण पसंद चुनने का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।इनोवल को इलेक्ट्रिकल व्यापार से जुड़े सभी खिलाड़ियों (निवेशकों से लेकर इंस्टॉलरों तक) को प्रशिक्षण प्रदान करने के दृष्टिकोण से भी बनाया गया है।

        लग्रों अपने नवाचार, समाधानों के मूल्यवर्धन तथा पेशेवर लोगों को लगातार बदलते कारोबार के अनुकूल बनाने के लिए पूरे उद्योग जगत में मशहूर है। सभी भागीदारों (निवेशकों, सिस्टम इंटीग्रेटर्स, आर्किटेक्ट्स, पैनल बिल्डर, अंतिम ग्राहक आदि) को मार्केट की बेहतर समझ पैदा करने के नए कौशल हासिल करने में मदद करना आवासीय और कॉमर्शियल मार्केट्स के लिए लग्रों ग्रुप के प्रशिक्षण प्रदाता इनोवल का लक्ष्य है। मार्केट तेजी से बढ़ रहा है और ग्राहकों की कई जरूरतें और अपेक्षाएं सामने उभर रही हैं। नई पीढ़ी के निर्णयकर्ता बन जाने के चलते नवाचार और तकनीक वाले उत्पादों की मांग में वृद्धि हुई है।

       ग्रुप लग्रों इंडिया के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक मिस्टर टोनी बेरलैंड ने कहा,“पिछले वर्षों में भारत के अंदर लग्रों की पेशकश का दायरा बढ़ा है। इसने विभिन्न उद्योगों और अपने उपयोगकर्ताओं (निवेशकों, सिस्टम इंटीग्रेटर्स, आर्किटेक्ट्स, पैनल बिल्डर, अंतिम ग्राहक आदि) के लिए उत्पाद समाधान विकसित किए हैं।

संबंधित पोस्ट

सिम्फनी लिमिटेड ने एक चाय के खर्चे में पूरे एक दिन की कूलिंग कैंपेन किया शुरू 

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक द्वारा IVR आधारित यूपीआई समाधान – UPI123PAY  का शुभारंभ

Aman Samachar

एयू बैंक ने सबसे मज़बूत तिमाही नतीजे किए डिलीवर

Aman Samachar

जमीन विवाद में हत्या पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता व जमीन का पट्टा देने की बसपा ने की मांग

Aman Samachar

 विधायक शांताराम मोरे राज्य की विमुक्त व भटक्या समिती में नियुक्ति

Aman Samachar

समाज का प्यार व आशीर्वाद कमाना ही मेरा उद्देश्य – सिद्धार्थ पांडेय

Aman Samachar
error: Content is protected !!