Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

गुरूवार शाम हुई बारिश में मनपा आपातकालीन विभाग की पोल खुली 

 ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] मनपा का आपातकालीन विभाग अभी कागजों पर ही है, गुरुवार शाम को हुई भारी बारिश ने मुख्यालय के निकट रहने वाले नागरिकों के घरों में गणेशोत्सव के दौरान पानी घुस गया।  भाजपा के पूर्व नगर सेवक नारायण पवार ने इस घटना की ओर मनपा का ध्यान आकर्षित किया।
      गौरतलब है कि मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद मनपा ने कोई आवश्यक उपाय नहीं किया जिसके चलते लोगों के घरों में पानी भर गया। पूर्व नगर सेवक नारायण पवार ने आरोप लगाया कि ठाणे मनपा के आपातकालीन विभाग ने पर्याप्त तैयारी नहीं की थी। पांचपखाड़ी में मनपा मुख्यालय के सामने, नूरी बाबा दरगाह क्षेत्र, चांदीवाला परिसर के सामने गणेशवाड़ी, संतोषवाड़ी, साबलवाड़ी, जोंदलीबाग क्षेत्र में बारिश का पानी घरों में घुस गया। ऐन गणेशोत्सव में घरों में पानी भर जाने से नागरिकों मुसीबत बढ़ने मनपा के प्रति नाराजगी व्यक्त की जा रही है। इस दौरान आपातकालीन विभाग की ओर से कोई आवाजाही नहीं हुई।
        पांचपखाड़ी क्षेत्र के नालों में सीवेज चैनलों के बड़े चैंबर बनाए गए हैं।  इससे पानी की निकासी बाधित होती है।  इस बार नालों की सफाई में लापरवाही बरती गई है।  निचले इलाके जलजमाव से प्रभावित हैं।  नारायण पवार  ने पूछा कि 500 ​​करोड़ रुपये की लागत से बने नालों में मलनिस्सारण के चेंबर का निर्माण कैसे किया गया। ऐसा सवाल नारायण पवार ने उठाया है।

संबंधित पोस्ट

मुंब्रा कौसा में जलापूर्ति की समस्या को लेकर जलापूर्ति कार्यालय में राकांपा ने लगाया ताला 

Aman Samachar

पीएनबी ने अपने संस्थापक लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Aman Samachar

रक्षा बंधन पर राखी भेजने के लिए डाक विभाग तैयार किया नया लिफाफा

Aman Samachar

एसआरडी की ठाणे में पहली सोसायटी को 17 वर्ष बाद मिली ओसी 

Aman Samachar

 केंद्रीय वित्त मंत्री को, सिडबी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने भेंट की दो मूल्यवान पुस्तकें

Aman Samachar

१ मई से 18 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिक ले सकेंगे कोविड वैक्सीन , राज्यों व निजी अस्पतालों की खरीदी की अनुमति

Aman Samachar
error: Content is protected !!