Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

आयटी छात्र वेद दुसा भिवंडी शहर का गौरव- कपिल पाटिल

भिवंडी [ युनिस खान ] स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा मानसरोवर निवासी आईटी छात्र वेद मनोहर दुसा का चयन फिना वर्ल्ड जूनियर ओपन वाटर स्विमिंग चैंपियनशिप 2022 के लिए किया गया है.फिना में चयन पर खुशी व्यक्त करते हुए केंद्रीय पंचायत राज राज्य मंत्री कपिल पाटील, विधायक महेश चौगुले, समाजसेवी कृष्णा गाजेंगी, पूर्व शिक्षण सभापति राजू गाजेंगीं,अखिल पद्मशाली समाज पूर्व अध्यक्ष वेमुल नरसय्या सहित तमाम गणमान्य लोगों ने पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया है.

गौरतलब हो कि भिवंडी शहर के इतिहास में पहली बार फिना वर्ल्ड जूनियर ओपन वॉटर स्विमिंग कंपटीशन में किसी खिलाड़ी का चयन हुआ है..स्विमिंग वाटर प्रतियोगिता सेचल (ईस्ट अफ्रीका) में 16 से 18 सितंबर 2022 को होगी. फिना वर्ल्ड जूनियर ओपन वाटर स्विमिंग चैंपियनशिप द्वारा चयनित मेधावी छात्र वेद मनोहर दुसा [19 ] आईटी थर्ड ईयर का छात्र है. वेद दुसा पूर्व में भी कई प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजे जा चुके हैं.  केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने वेद दुसा को भिवंडी शहर का गौरव करार देते हुए अभिनंदन किया है. मंत्री पाटिल ने आशा व्यक्त की है कि वेद दुसा तैराकी में उत्कृष्ट मेडल जीतकर शहर का नाम रोशन करेंगे.शहर के तमाम प्रतिष्ठित नागरिकों ने वेद दुसा के स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है.मंत्री पाटिल ने स्विमिंग खिलाड़ी वेद दुसा का नाम केंद्र सरकार को स्कालरशिप के लिए भेजने का भरोसा दिया है.समाजसेवी कृष्णा गाजेंगी द्वारा वेद दुसा के स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए आर्थिक मदद भी प्रदान की गई है.

संबंधित पोस्ट

ठाणे- भिवंडी बायपास रोड व मालशेज रोड का कार्य जल्द पूरा कराने की मांग

Aman Samachar

वी-ट्रांस (इंडिया) लिमिटेड प्रतिष्ठित पुरस्कार “सर्वश्रेष्ठ एकीकृत उपस्कर सेवा प्रदाता” से सम्मानित

Aman Samachar

अदालतों के कामकाज पर कोरोना का असर रोकने का सुनिश्चित प्रयास किया जाए – न्यायमूर्ति अभय ओक

Aman Samachar

गंगासागर पुत्र असोसिएशन की ओर मनी पूर्व सांसद फूलनदेवी की जयंती

Aman Samachar

एफसी गोवा के प्रशंसकों का अध्ययन – भारतीय फुटबॉल के इतिहास में पहला गेम चेंजर है 

Aman Samachar

उत्तर सभा नहीं बल्कि उत्तर पूजा थी, उत्तर पूजा के बाद होता है विसर्जन – डा  जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar
error: Content is protected !!