Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पूनावाला फिनकॉर्प की केयर रेटिंग अपग्रेड होकर ‘ट्रिपल-ए’ हुई

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] केयर रेटिंग्स लिमिटेड (केयर) ने पूनावाला फिनकॉर्प लिमिटेड (पीएफएल) और इसकी सहायक, पूनावाला हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (पीएचएफएल) की दीर्घकालिक रेटिंग को "केयर एएए (ट्रिपल ए), स्टेबल" में अपग्रेड किया है। यह रेटिंग बैंक ऋण सुविधाओं, गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर, बाजार से जुड़े डिबेंचर और अधीनस्थ ऋण के लिए लागू है।

      पीएफएल के अध्यक्ष, श्री अदार पूनावाला ने कहा, “साइरस पूनावाला समूह के लिए वित्तीय सेवा व्यवसाय का रणनीतिक महत्व है। केयर द्वारा एएए (ट्रिपल-ए) में वर्तमान रेटिंग अपग्रेड वित्तीय और परिचालन उत्कृष्टता के साथ संगठन और उसके नेतृत्व की ताकत की पुष्टि करता है। यह वित्तीय सेवाओं में अग्रणी बनने की हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और एक मजबूत संस्थान के निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।"

      अपग्रेड पर टिप्पणी करते हुए, पीएफएल के प्रबंध निदेशक, श्री अभय भुटाडा ने कहा, “यह अपग्रेड हमारी घोषित रणनीति को क्रियान्वित करने और उद्योग में दीर्घकालिक स्थायी नेतृत्व के लिए एक मजबूत नींव बनाने पर हमारे निरंतर ध्यान को दर्शाता है। इस अपग्रेडेड रेटिंग से हमारी लायबिलिटी फ्रैंचाइज़ी और भी मजबूत होगी और हमारे विजन एवं मिशन के अनुरूप हमारी विकास यात्रा को गति मिलेगी। हम ग्राहक केंद्रित तरीके से तकनीकी-सक्षम विकास के माध्यम से उपभोक्ता और एमएसएमई सेगमेंट में शीर्ष 3 एनबीएफसी में शामिल होने और सभी हितधारकों के लिए मूल्य पैदा करने हेतु प्रतिबद्ध हैं। रेटिंग अपग्रेड का पूरा विवरण संलग्न परिशिष्ट में पाया जा सकता है।

संबंधित पोस्ट

जिले में बनेंगे 500 आपदा मित्र;  प्रशिक्षण की हुई शुरुआत – अशोक शिंगारे 

Aman Samachar

 महिला आरक्षण लागू कर राकांपा ने महिला सशक्तिकरण को दिया बढ़ावा

Aman Samachar

स्वस्थ, पारदर्शी व मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं का मतदाता सूची में नाम आवश्यक – मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Aman Samachar

नालों की सफाई अधूरी छोड़ने को लेकर क्रिकेट खेलकर मनसे ने किया अनोखा आन्दोलन

Aman Samachar

मेरे हमसफर का पोस्ट प्रोडक्शन अंतिम दौर में

Aman Samachar

विरोधी पक्ष नेता अंबादास दानवे ने अशरफ शानू पठान के आवास पर की मुलाकात 

Aman Samachar
error: Content is protected !!