Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 31 अक्तूबर से 6 नवम्बर तक केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा परिकल्पित “भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित भारत” विषय पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह मना रहा है. युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों, उनके परिवार के सदस्यों और आम जनता के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए बैंक द्वारा विभिन्न कार्यक्रम/वेबिनार निर्धारित किए गए हैं. विषय के व्यापक प्रसार के लिए सोशाल मीडिया का भी विस्तृत उपयोग किया जा रहा है.

      इस अवसर पर प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, कार्यपालक निदेशक गण और मुख्य सतर्कता अधिकारी द्वारा इस थीम पर “रेडियो जिंगल्स” और “विजिलेंस सॉन्ग” भी प्रकाशित किए गए. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के केंद्रीय कार्यालय में, बैंक के वरिष्ठ कार्यपालकों ने सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा ली और ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिवबद्धता को दोहराया. प्रबंध निदेशक एवं सीईओ सुश्री ए. मणिमेखलै ने अपने संदेश के माध्यम से सभी यूनियनाइट्स से अपील  किया कि वे जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी, पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा का पालन करें.

       राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधान मंत्री और केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2022 पर जारी संदेश यूनियनाइट्स को दिया गया .

संबंधित पोस्ट

नवाब मलिक के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पत्रकार , सामाजिक कार्यकर्ता कोरोना योद्धा पुरस्कार से सम्मानित 

Aman Samachar

नागालैंड में भाजपा-राष्ट्रवादी के साथ सत्ता आने पर क्या शिंदे गुट सत्ता छोड़ेगा – संजय घाडीगांवकर 

Aman Samachar

मानसून की पहली बारिश ने खोली मनपा के दावों की पोल , सुरक्षा दीवार , पेड़ गिरने व जलजमाव से परेशानी , अपप्रिय घटना न होने से प्रशासन को राहत 

Aman Samachar

ठाणे व नवी मुंबई मनपा क्षेत्र में कोरोना प्रतिबंधों में ढील देने का निर्णय

Aman Samachar

कोविड-19 के इस मुश्किल समय में हेल्थ और हाइजिन से जुड़े प्रोडक्ट्स पर एशियन पेंट्स का जोर: अमित सिंगलेे

Admin

प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फोन कर कोरोना की तैयारियों की सराहना की

Aman Samachar
error: Content is protected !!