Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

फायर आडिट रिपोर्ट न देने वाली शहर निजी अस्पतालों को व्यवसाय की अनुमति नहीं 

ठाणे [ युनिस खान ] अग्निशमन दल ने मनपा क्षेत्र के 347 निजी अस्पतालों की अग्नि सुरक्षा की जांच किया है। जांच के दौरान 28 निजी अस्पताल बंद मिले हैं जबकि 111 अस्पतालों अपनी अग्नि सुरक्षा परिक्षण की रिपोर्ट पेश किया है।  मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा के आदेश पर अस्पतालों की अग्नि सुरक्षा की जांच की जा रही है। अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच रिपोर्ट पेश न करने वाली निजी अस्पतालों को व्यवसाय की अनुमति नहीं दी जायेगी।
                शहर की अस्पतालों की अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से सभी निजी अस्पतालों की इमारतों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था [ फायर आडिट ] करने की कड़ाई ठाणे मनपा की ओर की जा रही है। अग्नि परिक्षण की रिपोर्ट पेश  करने वाले अस्पतालों पर मनपा कार्रवाई का संकेत दिया है। मनपा का कहना है कि   अग्नि परिक्षण रिपोर्ट पेश न करने वाली निजी अस्पतालों को आरोग्य व्यवसाय करने के लिए लगने वाले अन्य प्रकार की अनुमति नहीं दी जायेगी। इस संबंध में आरोग्य विभाग की ओर से ल 347 अस्पतालों की सूची अग्निशमन दल को प्राप्त हुई थी। इन अस्पतालों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए अग्निशमन दल की टीम बनायीं गयी थी जिसके माध्यम से अस्पतालों की जांच की गयी। इसमें मुंब्रा शील अग्निशमन केंद्र के अंतर्गत आने वाली 43    अस्पताल ,जव्हार अग्निशमन दल क्षेत्र में 120 अस्पताल ,वागले अग्निशमन दल  में 59 अस्पताल ,कोपरी अग्निशमन दल क्षेत्र में 6 अस्पताल ,पांचपखाडी अग्निशमन दल क्षेत्र में 55 अस्पताल व बालकुम अग्निशमन दल क्षेत्र में 64 निजी अस्पतालों की जांच की गयी। कुल 347 निजी अस्पतालों की अग्नि सुरक्षा संबंधी जांच की गयी। जांच के दौरान 28 निजी अस्पतालें बंद मिली जबकि 318 निजी अस्पतालों अग्नि सुरक्षा की जांच प्रक्रिया पूरी कर दी गयी है। इन 318 अस्पतालों में 111 अस्पतालों ने अपनी जांच रिपोर्ट आरोग्य विभाग में पेश कर दिया है।  बचे अस्पतालों  को 22 फरवरी तक रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया गया है।

संबंधित पोस्ट

एयरटेल और टाटा समूह/टीसीएस ने की ‘मेड इन इंडिया’ 5जी के लिए साझेदारी की घोषणा

Aman Samachar

टोरेंट पावर की दावत-ए-इफ्तार में 250 से अधिक गणमान्य लोगों ने की सिरकत 

Aman Samachar

ओमीक्रोन वायरस रोकने के लिए मनपा सुसज्ज ,नागरिकों का सहयोग आवश्यक  – सुधाकर देशमुख 

Aman Samachar

दिवा खाड़ी में अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन ने की कार्रवाई,  लगभग 50 लाख रुपये की संपत्ति नष्ट 

Aman Samachar

मनपा अस्पताल में भर्ती के लिए आई नर्सों को फर्श पर बैठाने का राकांपा ने किया विरोध 

Aman Samachar

  डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल्स का हिस्सा बना आदित्य ज्योत हॉस्पिटल, आईकेयर चेन का 100 वां अस्पताल 

Aman Samachar
error: Content is protected !!