Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

फेडरल बैंक ने एजेस फेडरल के सहयोग से अपने क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए पेश किया ग्रुप क्रेडिट शील्ड 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत के निजी क्षेत्र के एक प्रमुख बैंक, फेडरल बैंक ने आज फेडरल बैंक के क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए ग्रुप क्रेडिट शील्ड प्रस्तुत करके एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस के साथ अपनी साझेदारी के विस्तार की घोषणा की। ग्रुप क्रेडिट शील्ड एक विशेष प्रकार का बीमा है और क्रेडिट सीमा के बराबर होता है, 1 वर्ष की अवधि के लिए रु. 3 लाख तक।

         इस परेशानी–रहित और अभिनवकारी छोटा से उत्पाद के लिए किसी अतिरिक्त दस्तावेज़, मेडिकल जाँच की आवश्यकता नहीं होती है, और यह एक एकल प्रीमियम वाला प्लान है। विशेष रूप से नए ज़माने के उन ग्राहकों को सुविधा प्रदान करने वाले, जो आसानी और सुविधा चाहने के साथ–साथ सुरक्षा और निश्चितता सुनिश्चित करना चाहते हैं, इस ग्रुप क्रेडिट शील्ड प्लान को कुछ ही क्लिक्स के साथ 3 मिनट के अंदर ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।  

        फेडरल बैंक के पास इस समय वीज़ा, मास्टरकार्ड और रूपे के सहयोग से प्रदान किए जाने वाले क्रमशः सेलेस्टा, इम्पीरियो और सिग्नेट नाम के तीन तरह के क्रेडिट कार्ड हैं। प्रत्येक कार्ड को ग्राहकों के विभिन्न वर्गों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

       इस पेशकश के बारे में बोलते हुए, श्री कार्तिक रमन, मुख्य विपणन अधिकारी एवं हेड- प्रोडक्ट्स, एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस, श्री कार्तिक रमन ने कहा, “फेडरल बैंक के क्रेडिट कार्ड के ग्राहकों के लिए अपना ग्रुप क्रेडिट शील्ड पेश करने के लिए फेडरल बैंक के साथ मिलकर काम करके हमें खुशी हो रही है। ग्रुप क्रेडिट शील्ड ग्राहकों को एक जीवन बीमा सुरक्षा प्रदान करता है जो उनके क्रेडिट के ख़र्चों को सुरक्षित बनायेगा और कुछ दुर्भाग्यपूर्ण होने पर उनके अपनों को क़र्ज़ चुकाने का बोझ उठाने से बचाता है।                                 सुश्री शालिनी वारियर, कार्यकारी निदेशक, फेडरल बैंक ने कहा, “ग्रुप क्रेडिट शील्ड उत्पाद फेडरल बैंक के क्रेडिट कार्ड की पेशकश को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। एक पूरी तरह से डिजिटल प्रक्रिया जो आसानी और सुविधा प्रदान करती है वह निश्चित रूप से ग्राहकों की सुविधा को बढ़ा देगी। ऐसे छोटे आकार के, संयुक्त उत्पादों की पेशकश करके, हम देश में बीमा की पहुँच को और बढ़ाने की उम्मीद करते हैं।

संबंधित पोस्ट

पल्लाडियन पार्टनर्स एडवाइजरी प्राइवेट लिमिटेड ने प्राप्त किया सम्मान

Aman Samachar

जनसेवा संकल्प यात्रा के दौरान राजा भईया का अशफाक अहमद द्वारा जोरदार स्वागत 

Aman Samachar

प्रार्थना भेहेरे और पुष्कर जोग ने वाकहार्ट अस्पताल में भेट देकर वैक्सीन लगवाने का किया आवाहन

Aman Samachar

 नागरिकों की समस्या समाधान के लिए शिवसेना पदाधिकारियों की नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे से भेंट

Aman Samachar

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क के गड्ढे पाटकर मनाया गाँधी जयंती 

Aman Samachar

अभिनेता नरेंद्र कुमार की भोजपुरी फ़िल्म प्रोडक्शन न. 1 का शुभ मुहूर्त मुंबई में हुआ सम्पन्न

Aman Samachar
error: Content is protected !!