Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने एलआईसी म्यूचुअल फ़ंड के साथ किया करार

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी बैंक शाखाओं के माध्यम से म्यूचुअल फ़ंड उत्पादों के वितरण के लिए एलआईसी म्यूचुअल फ़ंड के साथ करार किया. एलआईसी म्यूचुअल फ़ंड के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ श्री टी. एस. रामकृष्णन की उपस्थिति में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक श्री संजय नारायण और एलआईसी म्यूचुअल फ़ंड के कार्यपालक निदेशक और कारोबार प्रमुख श्री नित्यानन्द प्रभु द्वारा करार पर हस्ताक्षर किए गए.

         यूनियन बैंक ऑफ इंडिया तीसरे पक्ष आय में अच्छा कार्यनिष्पादन कर रहा है, और अपने ग्राहकों को विशिष्ट उत्पाद प्रदान करने के लिए बीमा और म्यूचुअल फ़ंड भागीदारों के साथ मिलकर काम कर रहा है. इस अवसर पर बात करते हुए, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक श्री संजय नारायण ने बताया, ”यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में हमारे ग्राहकों को सदैव सर्वोत्तम उत्पाद प्रदान करने का हमारा प्रयास रहा है. हमें एलआईसी के साथ अपने गठ जोड़ की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है जो विशेष रूप से हमारे ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के ग्राहकों के लिए शुभ संकेत होगा.”

          एलआईसी म्यूचुअल फ़ंड के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ श्री टी. एस. रामकृष्णन ने बताया, “हमें अपने म्यूचुअल फ़ंड उत्पादों की पेशकश करने के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ साझेदारी करते हुए खुशी हो रही है. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और एलआईसी एमएफ़ की देश भर में व्यापक पहुँच है, खासकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में, जो हमें बड़ी संख्या में निवेशकों तक पहुँचने में सक्षम बनाएगा.”

संबंधित पोस्ट

अतिधोखादायक रंगायतन की जगह नई इमारत बनाने की मनपा आयुक्त से मांग 

Aman Samachar

देश की पहली टेक्सटाइल रिसाइक्लिंग परियोजना का प्रधान सचिव ने किया दौरा 

Aman Samachar

ठाणे में आयोजित दो दिवसीय नानी बाई को मायरों में उमड़ी श्रोताओं की भीड़

Aman Samachar

व्यक्तियों व संस्थाओं को मुफ्त में दी संपत्तियों को कब्जे में लेने की नगर सेविका ने महासभा में मांग उठाई

Aman Samachar

 आवासीय मकानों के औसत किराये में तिमाही दर 4.9% की वृद्धि के साथ किराया बाज़ार बढ़ रहा – मैजिकब्रिक्स

Aman Samachar

नए हालमार्क नियम को वापस लेने की भिवंडी सराफा बाजार असोसिएशन ने की मांग

Aman Samachar
error: Content is protected !!