Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

हल्लाबोल महामोर्चा में ठाणे से दस हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल 

ठाणे [ युनिस खान ] महापुरुषों के बार-बार अपमान, महाराष्ट्र के उद्योगों के गायब होने, राज्य में बेरोजगारी के विरोध में ठाणे महाविकास अघाड़ी ने 17 दिसंबर को एक महामोर्चा का आयोजन किया है। राकांपा ठाणे शहर अध्यक्ष व ठाणे-पालघर जिला समन्वयक आनंद परांजपे ने बताया कि पूर्व मंत्री डा जितेंद्र आव्हाड के नेतृत्व में ठाणे शहर से राकांपा के दस हजार कार्यकर्ता इसमें भाग लेंगे।

       उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के हिस्से में आने वाले कई उद्योगों को दुसरे राज्य खासकर गुजरात ले जाया जा रहा है।  महाराष्ट्र के युवाओं को रोजगार देने वाले उद्योग जब दूसरे राज्यों में जा रहे हैं तब भी सरकार खामोश है।  साथ ही राज्यपाल समेत सरकार में कई जिम्मेदार मंत्री महापुरुषों का अनादर कर रहे हैं।  परांजपे ने कहा कि महामोर्चा यह संदेश देने के लिए आयोजित किया गया है कि महाराष्ट्र इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा।

       17 तारीख का यह महामोर्चा किसी राजनीतिक दल का ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र के देशद्रोहियों के खिलाफ महाराष्ट्र प्रेमियों का विरोध है।  आनंद परांजपे ने यह भी कहा कि इस महामोर्चे के लिए ठाणे से साढ़े नौ बजे करीब दस हजार कार्यकर्ता मुंबई की ओर कूच करेंगे। महाविकास अघाड़ी का महामोर्चा भायखला, मुंबई के रिचर्ड्स और क्रुडास से शुरू होगा और मुंबई मनपा मुख्यालय के सामने समाप्त होगा।

संबंधित पोस्ट

चिंदी कपड़ा गोदाम में आग लगने से 3 गोदाम का माल जलकर राख

Aman Samachar

वोकहार्ड हॉस्पिटल्स, मुम्बई सेंट्रल की ओर से डाईबेटिक फूट अल्सर्स पर अनोखे उपचारों की घोषणा

Aman Samachar

भिवंडी मनपा कर्मचारी निवास इमारत धोकादायक होने से 48 निर्वासित परिवार संकट में

Aman Samachar

टीजेएसबी बैंक ने 20, 000 करोड़ रूपये का कारोबार कर 155 करोड़ रूपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया 

Aman Samachar

बिजली उपभोक्ताओं के लिए 31 दिसंबर तक बढ़ी विलासराव देशमुख अभय योजना

Aman Samachar

संत श्री कुलदीप महतो का निधन पर लोगों लिए अंतिम दर्शन

Aman Samachar
error: Content is protected !!