Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा की शिवाजी अस्पताल में 24 घंटे में 18 मरीजों की मौत से मचा हडकंप 

ठाणे [ युनिस खान ] पिछले दो दिन में 18 और एक सप्ताह में 27 मरीजों की मौत होने का दिल दहलाने वाली घटना मनपा के छात्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में सामने आई है। इस घटना से शासन प्रशासन की नींद उड़ गयी है। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में अस्पताल का दौरा करने वाले राज्य के शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने विशेष जांच समिति के से जांच कराके 48 घंटे में रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

       ठाणे मनपा संचालित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में 500 बेड की क्षमता है और 600 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। शनिवार और रविवार दो दिनों में 18 मरीजों की मृत्यु हो गयी है। मृतकों में 6 मरीज ठाणे के बताये गए है जबकि अन्य ठाणे जिले व आसपास के उपनगरों के हैं। इसके पीछे मेडिकल अस्पताल में स्टाफ और सुविधाओं का आभाव मन जा रहा है। मरीजों की मौत की घटना सामने आने पर आज राज्य के शिक्षा मंत्री केसरकर ने अस्पताल का दौराकर स्थिति का निरिक्षण किया।  इस दौरान उन्होंने कहा कि जे जे अस्पताल के विशेषज्ञ डाक्टरों की विशेष टीम से जांच कराया जायेगा और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी जायेगी। इसके लिए जो भी दोषी पाए गए लोगों बक्शा नहीं जायेगा। महिला व  बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ,  विधायक डा जितेन्द्र आव्हाड , मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर समेत विविध राजनितिक दलों के नेताओं ने भी अस्पताल का दौरा किया।

        स्थानीय विधायक व राकांपा नेता डा जितेन्द्र आव्हाड ने कहा कि 2 दिन पहले 5 मरीजों की मृत्यु होने पर हमने शासन प्रशासन को सचेत किया था। मेरी बात पर सरकार और मनपा प्रशासन ने गंभीरता से ध्यान दिया होता तो इतनी बड़ी संख्या में मरीजों की जान नहीं जाती। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग टीवी के सामने आकर अपना पक्ष रखते नजर आ रहे हैं। जो लोग चले गए हैं उनके परिवार वालों पर क्या बीत रही है। अस्पताल का पक्ष लेने वालों के मन में इसका कोई डर या अफसोस नहीं है। इसका जवाब प्रशासन को देना होगा साथ ही इन 17 लोगों की मौत की जिम्मेदारी भी किसी को लेनी होगी।

संबंधित पोस्ट

कृषि सहित विविध विकास योजनाओं के लिए बैंक ऋण समय पर उपलब्ध कराएं –  राजेश नार्वेकर

Aman Samachar

वरालादेवी तालाब में डूबकर 2 बच्चों की मौत से परिजनों में शोक 

Aman Samachar

कनेक्ट इनसाइट्स प्रीमियर लीग ने सफलतापूर्वक क्रिकेट की मेजबानी की 

Aman Samachar

आन लाईन शिक्षा से अविभावकों में मोबाईल के दुष्परिणाम की चिंता 

Aman Samachar

वर्ष 2021- 22 का संपत्ति कर एक साथ भरने पर 10 फीसदी छूट की मनपा ने घोषित की योजना

Aman Samachar

जमीन विवाद में हत्या पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता व जमीन का पट्टा देने की बसपा ने की मांग

Aman Samachar
error: Content is protected !!