Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पीएनबी ने किया एयरफोर्स स्टेशन पालम शाखा का उद्घाटन

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी), सार्वजनिक क्षेत्र में देश के अग्रणी बैंक, ने भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति प्रतिबद्धता के तहत आज दिल्ली में एयर फोर्स स्टेशन पालम में अपनी शाखा समर्पित की। यह शाखा विंग कमांडर क्लेरेंस जोसेफ डि’लीमा वीएम को समर्पित है जिन्होंने स्व. प्रधानमंत्री श्री मोरारजी देसाई की जान बचाने और 4 नवंबर,1977 को जोरहट में घटी विनाशकारी विमान दुर्घटना में साहसिक अभियान के लिए अपना अप्रतिम बलिदान दिया था।

    पीएनबी के कार्यपालक निदेशक श्री कल्याण कुमार और वेस्टर्न एयर कमांड हेड क्वार्टर से एयर कमाडोर, एस के त्रिपाठी, वीएसएम ने पीएनबी एवं एयर फोर्स स्टेशन पालम के अधिकारियों की उपस्थिति में शाखा का उद्घाटन किया। बैंक, सैन्य कर्मियों को बैंक की महत्वपूर्ण योजना `पीएनबी रक्षक प्लस’ के तहत विशेष रूप से डिजाइन किए गए उत्पाद उपलब्ध कराएगा। इस योजना में अन्य चीजों के साथ सैन्य बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, राज्य पुलिस बलों, मेट्रो पुलिस के सेवारत, सेवानिवृत्त और प्रशिक्षुओं के साथ सेवानिवृत्त रक्षा पेंशनर्स को वैयक्तिक दुर्घटना बीमा व वायु दुर्घटना बीमा शामिल है।

संबंधित पोस्ट

ठाणे , मुंबई ,उल्हासनगर के गरीब बच्चों को मुफ्त डांस सीखाकर प्रतिभा निखारने के लिए आगे आई शबीना खान

Aman Samachar

कोरोना महामारी के दौरान निस्वार्थ सेवा करने वालों को राज्यपाल ने किया सम्मानित

Aman Samachar

 ज्यादा आँसू बनने और नलिकाओं में रुकावट ही आँखों से पानी आने की सबसे बड़ी वजह- डॉ. निता शाह

Aman Samachar

जिले में 17 हजार 975 घरकुल पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व पहली क़िस्त वितरण 

Aman Samachar

ठाणे ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी छात्रावास, आश्रम स्कूल आज से बंद- जिलाधिकारी 

Aman Samachar

तरिकेरे कम्युनिटी ड्रिप इरीगेशन फेज II के किसानों ने ड्रिप फर्टिगेशन द्वारा फसल की उपज व आर्थिक समृद्धि को बढ़ाया

Aman Samachar
error: Content is protected !!