Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

 एचसीएल फाउंडेशन ने वंचित स्कूली छात्रों के लिए मल्टी-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का किया कायापलट

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] एचसीएलटेक के कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) एजेंडा को भारत में अमली जामा पहनाने वाले एचसीएल फाउंडेशन ने आज गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) जिले के इतेदा गांव स्थित गवर्नमेंट अपर प्रायमरी स्कूल में इतेदा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करने की घोषणा की।

      एचसीएल फाउंडेशन ने गौतम बुद्ध नगर जिले के सरकारी स्कूलों और शहरी स्लम समुदायों से आने वाले छात्र-छात्राओं हेतु एक समर्पित स्थल तैयार करने के लिए इस मल्टी-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का नवीनीकरण किया है। वंचित छात्रों को पेशेवर कोचिंग देना और उन्हें खेल-कूद के न्यायोचित अवसर प्रदान करना इसका उद्देश्य है। खेल परिसर को दो क्रिकेट नेटएक बास्केटबॉल कोर्टएक वॉलीबॉल कोर्टएक फुटबॉल मैदान और लंबी कूद वाली दो पिट से लैस किया गया है। यहां एक उपकरण भंडार कक्षलड़कों और लड़कियों के लिए शौचालय तथा दर्शक स्टैंड भी मौजूद हैं।

      “आधुनिक बुनियादी ढांचे के दम पर इस खेल परिसर का पुनर्विकास करने में दिया गया हमारा योगदान, खेल प्रतिभाओं को निखारने तथा टीम वर्कदृढ़ संकल्प व सामुदायिक एकीकरण से जुड़े मूल्य और अधिक विकसित करने की दिशा में एचसीएल फाउंडेशन की प्रतिबद्धता दर्शाता है। इस प्रयास के माध्यम सेहम अपनी इस धारणा की तसदीक करते हैं कि खेलों के अंदर व्यक्तियों को गढ़ने और पीढ़ियों तक टिके रहने वाले जीवंत समाजों को प्रेरित करने की क्षमता होती है,”- कहना है एचसीएल फाउंडेशन की ग्लोबल सीएसआर उपाध्यक्ष डॉ. निधि पुंढीर का।  

      जमीनी स्तर से उपजी खेल प्रतिभाओं को पालने-पोसने और भावी पीढ़ियों के लिए एक गतिशील समाज को खाद-पानी देने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत, एचसीएल फाउंडेशन स्पोर्ट्स फॉर चेंज नेशनल्स का आयोजन करता है। प्रतिभागियों को एचसीएलफाउंडेशन के प्रमुख कार्यक्रमों उदय और समुदाय के जरिए चिह्नित किया जाता है तथा एचसीएल फाउंडेशन की विशेष पहल स्पोर्ट्स फॉर चेंज उनका पूरा सहयोग करती है। स्पोर्ट्स फॉर चेंज नेशनल्स तक पहुंचने से पहले हर प्रतिभागी को कठोर प्रशिक्षणगुण-दोष ढूंढ़ने वाले स्क्रीनिंग शिविरों और प्रचंड क्वालीफाइंग राउंड्स से गुजरना पड़ता है।

संबंधित पोस्ट

मदर्स रेसिपी ने महाराष्ट्र की स्थानीय पसंद को ध्यान में रखकर बाजार में उतारा मसालेदार लाल मिर्च का ठेचा

Aman Samachar

पीएनबी ने दिल्ली मे मेगा क्रेडिट आउटरीच कैंप का किया आयोजन

Aman Samachar

माँ शक्ति फिल्म्स ने रिलीज किया मनोरंजक भोजपुरी वीडियो नाच झरेला कमर लचका के

Aman Samachar

ऐरोली-कलवा एलिवेटेड प्रोजेक्ट के दीघा रेलवे स्टेशन का काम अंतिम चरण में –  राजन विचारे 

Aman Samachar

भिवंडी के रईस हाई स्कूल में अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जनजागरण

Aman Samachar

राकांपा प्रमुख के घर पर हुए हमले से महाराष्ट्र की गरिमा शर्म से गिरी –  डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar
error: Content is protected !!