Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

विविध नाले का निरिक्षण कर मनपा आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ठाणे [ युनिस खान ] मानसून के पूर्व आवश्यक कार्य पूरा करने के आदेश का उचित अनुपालन का निरिक्षण करने के लिए मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने आज दुसरे दिन हलकी बारिश में दौराकर जनप्रतिनिधियों व नागरिकों से संवाद किया। 9 जून से 12 जून के दौरान भारी बारिश की हवामान विभाग की आशंका के चलते उन्होंने बहुत आवश्यकत न होने पर घर से न निकालने का नागरिकों से आवाहन किया है।

                 आज सुबह बारिश के बावजूद मनपा आयुक्त डा शर्मा ने वंदना एसटी बस डिपो के नाले व सड़क के मरम्मत कार्य का निरिक्षण करते हुए दौरा शुरू किया। दौरे में राकांपा गटनेता नजीब मुल्ला , क्रीडा व सांस्कृतिक कार्य समिति सभापति प्रियंका पाटील ,उथालसर प्रभाग समिति की अध्यक्षा वहीदा खान , कलवा प्रभाग समिति की अध्यक्षा वर्षा मोरे , नगर सेवक संजय वाघुले , सुधीर कोकाटे , उमेश पाटील , नगर सेविका प्रतिभा पाटील , प्रमिला केनी के अलावा अतिरिक्त मनपा आयुक्त संजय हिरवाड़े , उपायुक्त संदीप मालवी ,अशोक बुरपुल्ले , मनीष जोशी , नगर अभियंता रविन्द्र खड्ताले , अतिरिक्त नगर अभियंता अर्जुन अहिरे , आरोग्य अधिकारी डा बालाजी हल्देकर आदि उपस्थित थे।  मनपा आयुक्त डा  शर्मा ने वंदना एसटी डिपो ,  शिवप्रसाद ,  एम एच हाई स्कूल , सिड्को क्रीक रोड ,सरस्वती स्कूल राबोड़ी , साकेत नाला , सह्याद्री नाला , दत्तवाडी , शानिमंदिर साईंनाथ नगर आदि नालों क निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवश्यक स्थानों पर नालों की चौड़ाई व गहराई बढ़ाने , खाड़ी के मुहानों पर नालों की चौडाई बढाने के साथ ही कचरा हटाने का निर्देश संबंधित अधिकारीयों को दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 9 से 12 जून को होने वाली अतिवृष्टि की हवामान की आशंका के चलते मनपा ने सभी  आवश्यक उपाय योजना किया। नागरिक जरुरी होने पर ही घर से बाहर निकले। उन्होंने कहा कि ठाणे शहर में कोरोना संक्रमण के मरीज कम होने से ठाणे शहर लेवल 2 में आया है इसके बावजूद नागरिकों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

संबंधित पोस्ट

क्रेडएबल के क्रेडिट सॉल्यूशन, “रिवॉल्विंग शॉर्ट-टर्म लोन्स” ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में मचाई धूम 

Aman Samachar

पीएनबी और टाटा मोटर्स फाइनैंस ने कामर्शियल वाहनों की को-सोर्सिंग के लिए साझेदारी की

Aman Samachar

खेल हस्तियों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक कर रहा फ्यूचर जनरली इंडिया इंश्योरेंस

Aman Samachar

अलिबाग तालुका में रेवस और कारंजा के बीच पुल का काम जल्द ही शुरू होगा

Aman Samachar

महावितरण कर्मचारियों को फ्रंट लाईन वर्कर्स घोषित करने की मांगको लेकर आन्दोलन का संकेत

Aman Samachar

ठाणे जिले की वोटर लिस्ट के स्पेशल इन-डेप्थ रिवीजन एसआईआर की घोषणा

Aman Samachar
error: Content is protected !!