Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

शॉपर्स स्टॉप का एसएस-ब्यूटी लेकर आया है सबसे बड़ा ब्यूटी फेस्टिवल

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म हुईं और भारत में फैशन एवं ब्यूटी के सबसे बड़े डेस्टिनेशन, शॉपर्स स्टॉप ने आज बड़े उत्साह के साथ आने वाले त्योहारों के मौसम में अपने सबसे बड़े ब्यूटी फेस्टिवल, शोस्टॉपर्स’23 (ShowStoppers’23) के लॉन्च की घोषणा की। 25 अगस्त से 10 सितंबर, 2023 तक इस ब्यूटी फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा और देश भर में सौंदर्य से लगाव रखने वाले सभी लोगों को इस उत्सव में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है, जो सही मायने में हौसला बढ़ाने वाला और ख़ूबसूरती का जश्न मनाने वाला आयोजन है। एसएस-ब्यूटी शोस्टॉपर्स’23 ख़ूबसूरती का जश्न मनाने के साथ-साथ खरीदारों को हर दिन आईफोन 15 जीतने का मौका भी देता है। ब्रांड की ओर से इस कैंपेन के प्रचार-प्रसार के लिए एक कॉन्सेप्ट वीडियो भी जारी किया है।

         इस इंटरैक्टिव ब्यूटी फेस्टिवल में आपके लिए जानकारी व मनोरंजन से भरपूर कई तरह के कंटेंट्स भी उपलब्ध होंगे, जिनमें ट्यूटोरियल और लाइव सेशन के अलावा लैक्मे, कलर कॉस्मेटिक्स और होनासा कंज्यूमर्स जैसे मशहूर ब्रांडों के साथ-साथ एक्वालॉजिका और बीब्लंट जैसे स्किनकेयर ब्रांडों के सर्वोत्तम ऑफ़र भी शामिल हैं।

        लॉन्च के दौरान ब्यूटी एट शॉपर्स स्टॉप के अध्यक्ष, श्री बीजू कासिम ने इस आयोजन के बारे में अपने उत्साह भरे विचार व्यक्त करते हुए कहा, “ख़ूबसूरती केवल त्वचा की रंगत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह तो इंसान की शख़्सियत और आत्म-अभिव्यक्ति का उत्सव है। #ShowStoppers’23 के ज़रिये, हम ख़ूबसूरती के सभी रूपों के प्रति अपने समर्पण को और मजबूत बना रहे हैं। हमारा लक्ष्य सभी को शामिल करने की भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ ख़ूबसूरती के विभिन्न पहलुओं को अपनाना है। हमें पूरा यकीन है कि देश भर में सौंदर्य से लगाव रखने वाले हर इंसान को शोस्टॉपर्स’23 में अपनापन महसूस होगा, साथ ही उन्हें अपनी अनूठी पहचान के बारे में जानने, उसे बेहतर बनाने और उसका जश्न मनाने के लिए प्रेरित करेगा।”

         शोस्टॉपर्स’23 में लोगों को हर दिन बेहद शानदार आईफोन 15 जीतने का मौका मिलेगा, जो इस आयोजन के सबसे दिलचस्प पहलुओं में से एक है। इस रोमांचक उपहार से इस ब्यूटी फेस्टिवल में उम्मीद और उत्साह का स्तर काफी बढ़ गया है, और इसी वजह से यह कार्यक्रम सौंदर्य प्रेमियों के लिए यादगार बनने वाला है। शॉपर्स स्टॉप फैशन एंड ब्यूटी इंडस्ट्री में एक नई मिसाल कायम कर रहा है, और #ShowStoppers’23 इस बात को दर्शाता है कि हम उत्कृष्टता और सभी को साथ लेकर चलने की भावना के साथ-साथ इनोवेशन के लिए पूरी तरह समर्पित हैं।

संबंधित पोस्ट

अबूबकर सिद्दीकी सोशल एज्युकेशन एंड वेल्फेयर सोसायटी की ओर से फुटपाथ पर रहने वालों को किया कम्बल वितरित

Aman Samachar

ऐतिहासिक कलवा खाड़ी के बगल बन रहे 2.40 मीटर लम्बे पुल कर 100 मीटर स्पेन चढ़ाया गया

Aman Samachar

शहर की यातायात समस्या सुलझाने में पार्किंग स्थल का महत्वपूर्ण योगदान – कपिल पाटील

Aman Samachar

कोरोना से मरने वालों की जांच के लिए मनपा ने गठित की डेथ आडिट समिति 

Aman Samachar

ठाणे में म्हाडा के चितलसर-मानपाड़ा के घरों की कीमतें कम की जाएंगी – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

वडार समाज के अध्यक्ष बने बाबण्णा कुशाळकर

Aman Samachar
error: Content is protected !!