Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

रेनो’ अर्बन नाइट लिमिटेड एडिशन की काइगर, ट्राइबर और क्विड कारों के साथ मनाएं फेस्टिव सीजन

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] रेनो इंडिया अर्बन नाइट लिमिटेड एडिशन की पूरी रेंज लॉन्च करने की घोषणा कर काफी उत्साहित है, जिसमें कंपनी के नए प्रॉडक्ट्स, काइगर ट्राइबर और क्विड का पूरा संकलन शामिल है। स्टाइलिश और शहरी सुविधाओं के फीचर्स के अनोखे मिश्रण से लैस अर्बन नाइट लिमिटेड एडिशन त्योहार के सीजन में उत्साह और उमंग का माहौल बनाने के लिए बिल्कुल तैयार है।

         रेनो इंडिया का अर्बन नाइट लिमिटेड एडिशन शानदार बाहरी डिजाइन का दावा करता है। यह खूबसूरती और अनोखे स्टाइल के बेहतरीन मिश्रण की शानदार झलक पेश करता है। इस गाड़ी की खूबसूरती सभी के मन को मोहित कर लेती है। बेहतरीन स्टेल्थ ब्लैक बॉडी कलर के साथ स्टारडस्ट सिल्वर ऐक्सेंट्स इस लिमिटेड एडिशन की कार की बाहरी सजावट में चार चाँद लगाते हैं। ट्राइबर और क्विड के लिए स्टेल्थ ब्लैक एक्स्टीरियर कलर इस रेंग में एक नया संकलन है।

       अर्बन नाइट लिमिटेड एडिशन की कारें सड़क पर दमदार और आकर्षक मौजूदगी दर्ज कराती है। सड़क पर चलती इस कार को एकबारगी नजर उठाकर देखने के लिए कारों के दूसरे शौकीन मजबूर हो जाएंगे। अर्बन नाइट के इंटीरियर्स में आपको स्मार्ट मिरर मॉनिटर्स ऑफर किए जाते हैं। केबिन में सभी के मन को लुभाने वाली अनुकूल और आधुनिक लाइटिंग सिस्टम के साथ जगमगाती स्कफ प्लेट उपभोक्ताओं को बेहतर अनुभव प्रदान करती है। स्मार्ट मिरर मॉनिटर 9.66 इंच की कलर स्क्रीन के साथ मिलने वाला अपनी तरह का अनोखा फीचर है। इसमें अजस्ट किए जाने वाले व्यू एंगल्स के साथ कार के भीतर बैठे-बैठे पीछे आ रही ट्रैफिक को देखने की क्षमता दोगुनी हो जाती है। इसमें अगले और पिछले कैमरा रिकॉर्डिंग के लिए मॉनिटर की सुविधा दी गई है। रेकॉर्डेड कॉन्टेंट को डाउनलोड करने के लिए इसमें वायरलेस फोन कनेक्टिविटी की भी व्यवस्था की गई है।

         रेनो इंडिया के कंट्री सीईओ और प्रबंध निदेशक, श्री वेंकटरराम मामिल्लापल्ले ने नई लॉन्चिंग पर अपना उत्साह जाहिर करते हुए कहा, “रेनो के पूरे परिवार के लिए यह रोमांचक  घोषणा है, जिसमें हमारे डीलर, इंडस्ट्री और कर्मचारी शामिल हैं। युवा उपभोक्ता जबर्दस्त अर्बन नाइट लिमिटेड एडिशन के साथ अपनी पर्सनैलिटी का बोल्ड अंदाज पेश करेंगे। उपभोक्ताओं को नए-नए अनुभव प्रदान करने के लिए यह हमारे समर्पण की झलक पेश करता है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह लिमिटेड एडिशन बढ़ते हुए रेनो के परिवार में अन्य कई उपभोक्ताओं का स्वागत करने में सक्षम होगा।

संबंधित पोस्ट

ठाणे में राम जन्मभूमि आन्दोलन के जनक रहे भाजपा राष्ट्रीय परिषद के पूर्व सदस्य ओमप्रकाश शर्मा

Aman Samachar

राज्य आबकारी टीम ने अवैध शराब तस्करी के 93 मामलों में 46 आरोपी किए गिरफ्तार 

Aman Samachar

मनपा ने बेलापुर क्षेत्र की दो निर्माणाधीन इमारतों पर चलाया बुलडोजर 

Aman Samachar

महिला उत्पीड़, घोटाले, बेरोजगारी, किसान आत्महत्या पर प्रधानमंत्री मोदी जवाब देंगे क्या- डा जितेन्द्र आव्हाड  

Aman Samachar

नाला सफाई ठेकेदारों को 30 मई तक कार्य पूरा करने का मनपा आयुक्त ने दिया अल्टीमेटम

Aman Samachar

रैली के माध्यम से छात्रों ने दिया मतदान करने का सन्देश

Aman Samachar
error: Content is protected !!