Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
खास खबरब्रेकिंग न्यूज़

एकता व भाईचारा बढ़ाने के लिए अपने अपने समाज के कट्टरपंथ को रोकना होगा – संजय सिंह

ठाणे [ युनिस खान ] देश में सामाजिक एकता और भाईचारा बढाने की जरुरत है। इसके लिए दोनों समुदाय को अपने अपने कट्टरपंथियों को रोकने के लिए आगे आना पड़ेगा। इस आशय का उदगार आम आदमी पार्टी के नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने व्यक्त किया है। उन्होंने कहा की समाज को बांटने और तोड़ने की कोशिस करने वालों को रोकना होगा।

      अपने मुंबई प्रवास के दौरान सांसद सिंह ने मुंब्रा में हाफिज अब्दुल रब मदनी के निवास पर आगमन के समय उत्तर प्रदेश के कुछ प्रमुख लोगों से मुलाक़ात की। इस दौरान सैयद अली अशरफ , शामीम खान ,हाफिज अब्दुल रब मदनी ,एहसान खान ,अलीम खान आदि से सांसद सिंह का सत्कार किया। सांसद सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन की स्थिति काफी अच्छी है। लोग नफरत और झूठ की बुनियाद पर चल्र रही केंद्र सरकार से परेशान है।
         उन्होंने आगे कहा कि एससी , एसटी में किसी अन्य जाति को शामिल करने के पहले एससी एसटी आयोग की अनुमति लेने जरुरी होता है। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने मणिपुर में ऐसा ही किया गया जिससे मैती और कुकी समुदाय में शुरू शुरू हुए हिंसा में बड़ी संख्या में लोग मारे गए। केंद्र और राज्य सरकार ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाया। यही नहीं संसद की कुछ ही दूरी पर नुह में दंगा हो गया। यह दंगे रातो रात नहीं होते हैं जब लोगों को भड़काने के बयान आ रहे थे तो सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। इससे उसकी मंशा साफ़ दिखाई देती है। उन्होंने कहा की मणिपुर , मेवात में आग लगाने का काम किया गया यह आग बुझाने का काम हम ,आप बुद्धिजीवियों को करना होगा। हिन्दू मुस्लिम का नाम लेकर राजनीति करने वाली भाजपा सबसे अधिक हिन्दुओं का नुकसान कर रही है।

संबंधित पोस्ट

आंघ्र प्रदेश की तर्ज पर ठाणे के कोरोना मरीजों का मुफ्त उपचार कराने की कांग्रेस ने की मांग 

Aman Samachar

ठाणे कलवा में खारभूमि हड़पने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन

Aman Samachar

13 जनवरी को भूमिपुत्र निर्धार परिषद, 24 जनवरी को हवाई अड्डा का कामबंद करने का आंदोलन – दशरथ पाटिल

Aman Samachar

मेडिका, कोलकाता और यूनिसेफ ने मिलकर कामकाज़ी माताओं को सशक्त बनाने के लिए किया सहयोग

Aman Samachar

एका मोबिलिटी के अनिल बालिगा अध्यक्ष नियुक्त

Aman Samachar

हम सभी ठाणेकरों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध -सौरभ राव

Aman Samachar
error: Content is protected !!