Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

DKMS BMST फाउंडेशन इंडिया व कोकिलाबेन हॉस्पिटल ने स्टेम सेल दान के लिए शुरू किया जागरूकता मुहिम

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] हर साल सितंबर महीने के तीसरे शनिवार को वर्ल्ड मैरो डोनर डे मनाया जाता है, और इस अवसर से पहले DKMS BMST फाउंडेशन इंडिया द्वारा कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित एक कार्यक्रम एक कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने इस बात पर प्रकाश डाला कि, भारत में ब्लड कैंसर का इलाज कराने वाले मरीजों को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।
         उपयुक्त स्टेम सेल डोनर की कमी एक बड़ी समस्या है, और कई लोगों की जान दांव पर होने के कारण जरूरतमंद लोगों के लिए ब्लड स्टेम सेल ट्रांसप्लांट ही इलाज के सबसे कारगर तरीके के रूप में उभरकर सामने आया है। इस कार्यक्रम के दौरान, डीकेएमएस-बीएमएसटी ने समर्थ, प्रांजल और शशांक नाम के स्टेम सेल डोनर्स को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई, जिन्होंने हाल ही में अपने ब्लड स्टेम सेल का दान करके जीवनरक्षक बनने का गौरव हासिल किया है। स्टेम सेल ट्रांसप्लांटेशन की प्रक्रिया में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीजों, या थैलेसीमिया, एप्लास्टिक या सिकल सेल एनीमिया जैसे खून से संबंधित बीमारियों से जूझ रहे लोगों के इलाज के लिए एक सेहतमंद डोनर से स्टेम सेल्स का ट्रांसफ़्यूज़न कराया जाता है।
        भारत में, स्टेम सेल ट्रांसप्लांटेशन के माध्यम से इलाज की जरूरत वाले ब्लड कैंसर के मरीज़ों को बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इलाज की इस विधि में मरीज़ों की जान बचाने की असीमित संभावनाएं हैं, इसके बावजूद HLA (टिश्यू का एक प्रकार) से मेल खाने वाले डोनर्स की कमी की वजह से हालात काफी गंभीर हो जाते हैं। इसका नतीजा यह होता है कि मरीज़ों को समय को मात देते हुए, बीमारी की चपेट में आने से पहले तक एक मैचिंग डोनर की तलाश के लिए संघर्ष करना पड़ता है। इसलिए, भारत में ब्लड सेल ट्रांसप्लांटेशन के बारे में जागरूकता फैलाने और ऐसे मरीज़ों की मदद के लिए आम लोगों के साथ-साथ चिकित्सा समुदाय को आगे आने की जरूरत है।

संबंधित पोस्ट

राज्य परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने खोपट एसटी बस डिपो का दौराकर दिए आवश्यक निर्देश 

Aman Samachar

सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ मुंबई के रक्तदान शिविर कर्मचारियों ने बढ़ चढकर लिया हिस्सा

Aman Samachar

राज्य सरकार किसी त्योहार के खिलाफ नहीं बल्कि कोरोना के खिलाफ – मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

Aman Samachar

उपवन में रूद्र प्रतिष्ठान की ओर वृक्षारोपण व वृक्षों की सिंचाई कर दिया पर्यवरण संरक्षण का सन्देश

Aman Samachar

झोपड़पट्टी व 500 वर्गफुट तक के घरों का संपत्ति कर माफ़ करने का विरोधी पक्षनेता ने उठाई मांग 

Aman Samachar

ठाणे रेलवे स्टेशन पर सांसद राजन विचारे के प्रयास से दो नए एस्केलेटर आज से शुरू 

Aman Samachar
error: Content is protected !!