Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

उत्तर भारतीय समाज का तीज कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न 

ठाणे [ युनिस खान ]  ठाणे शहर में उत्तर भारतीय समाज की ओर से तीज़ कार्यक्रम बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें ठाणे और भिवंडी की महिलाओं बढ चढकर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में भारतीय प्रदेश विषय पर फैन्सी ड्रेस रखा गया था।  भारतीय त्योहार नृत्य का विषय था जिसमें महिलाओं ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। गेम्स एवं अन्य मनोरंजक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए।
      कार्यक्रम का आयोजन ठाणे केसरी सुरभि महिला समिति की ओर से किया गया था और भिवंडी की सखी, सुरभि सहेली महिला समिति ने सहयोग किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय साहित्यरत्न प्राप्त अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गणेश केसरवानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रत्नावली प्रेमचन्द वैश्य, महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष रजत रमेश चन्द्र गुप्ता, ठाणे और भिवंडी की अध्यक्ष अनीता आषीश गुप्ता एवं रंजना ज्ञान गुप्ता ,भिवंडी कोषाध्यक्ष सुनीता अनूप गुप्ता, ठाणे और भिवंडी की सचिव ममता गुप्ता एवं सुशीला गुप्ता व बड़ी संख्या में ठाणे , भिवंडी एवं मुंबई उपनगर की महिलाएं तीज की पारंपरिक वेशभूषा और सज-धज के साथ कार्यक्रम में अनोखी छटा बिखेर रहीं थीं।
       फैन्सी ड्रेस व नृत्य प्रस्तुति के अन्त में सामाजिक चेतना जागरण हेतु विभिन्न विषयों पर सामाजिक फ्लायर्स का उपयोग किया गया था। हर्षोल्लास पूर्वक वातावरण में रात्रि भोजन के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।

संबंधित पोस्ट

 नागरिकों की समस्या समाधान के लिए शिवसेना पदाधिकारियों की नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे से भेंट

Aman Samachar

85 निजी अस्पतालों को मनपा ने दिया टीकाकरण की अनुमति

Aman Samachar

पथनाट्य के माध्यम से बच्चों ने नागरिकों में स्वच्छता व पर्यवरण के प्रति किया जनजागरण 

Aman Samachar

यूनियन बैंक आफ इंडिया का 30 सितम्बर, 2022 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणाम

Aman Samachar

शहीद मेजर प्रसाद महादिक पत्नी गौरी महाडिक को जिला प्रशासन ने दी सरकारी भूमि 

Aman Samachar

शोषित, पीडित महिलाओं को समाज की मुख्य धारा में लाने हेतु प्रशासन कटिबद्ध – वैदेही रानडे

Aman Samachar
error: Content is protected !!