
ठाणे ( यूनिस खान ) मुंब्रा-कौसा क्षेत्र में एसआईआर का कार्य बेहतर और व्यवस्थित तरीके से पूरा कराने में राकांपा शरदचंद्र पवार पार्टी के मुंब्रा कलवा अध्यक्ष शमीम खान और उनकी पूरी टीम ने कड़ी मेहनत की। उनकी टीम के प्रयासों से बड़ी संख्या में लोगों के नाम एसआईआर में दर्ज हो सके। जिन लोगों के नाम किसी कारणवश एसआईआर में दर्ज नहीं हो पाए हैं, उनके लिए मुंब्रा-कौसा में चार हियरिंग सेंटर बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे और लोगों की सुनवाई करेंगे। शमीम खान ने कहा कि उनकी पूरी टीम ऐसे लोगों के नाम दोबारा एसआईआर में शामिल कराने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। यह बात शमीम खान ने अपने साथियों द्वारा आयोजित सत्कार समारोह में कही। यह समारोह उनके सहयोगियों अर्श काज़ी, अब्दुल कादीर, आसिफ शेख, अशरफ लाला, फरहान युवा नेता साजिद और अन्य द्वारा आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर शमीम खान ने कहा कि यह सत्कार का हकदार सिर्फ मैं नहीं, बल्कि यह काम करने वाली पूरी टीम है खासकर तौसिफ कोकाटे जिस ने बीमार रहते हुऐ भी एसआईआर का काम किया। पूरा टेक्निकल काम संभाला बी एल ए की पूरी जिम्मेदारी संभाला इन सबका शुक्रिया। उन्होंने कहा मैं तो सिर्फ एक खादिम हूँ और आमदार डॉ. जितेंद्र आव्हाड साहब के नेतृत्व में हम सब अवाम के काम कर रहे हैं। हम लोग जनसेवा के आदी हैं। आगे भी पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ जनता की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि एसआईआर से जुड़े जिन लोगों के नाम किसी कारण से छूट गए हैं, उनकी समस्याओं को दूर करने और उन्हें उचित मार्गदर्शन देने के लिए टीम लगातार प्रयास करती रहेगी।
इस अवसर पर यहां उत्तर भारतीय सेल के अध्यक्ष शोएब खान,हॉकर्स यूनियन अध्यक्ष रिजवान खान, एडवोकेट जजील नौरंगे, सुफियान खान(गुड्डू खालू) इम्तियाज(उर्दू), हाजी इस्हाक,नूर अहमदी चौधरी,कमर जहां,जूबैर अंसारी,रफी मुल्ला,नसीम खान सोनू हाशमी,मरदान मलिक,अतीक खांचे,बबलू सिमना,दानिश शेख,रियाज़ होंडेकरी,सलीम अंसारी,मेहताब सैय्यद व इत्यादि उपस्थित थे।


