Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे की चार पहिया छोटे वाहनों को सरकार तुरंत टोल से छूट  – आनंद परांजपे

ठाणे [ युनिस खान ] मुंबई के पांच टोल नाके ठाणे, कटाई, कोनगांव और खारघर टोल नाके से छोटे चार पहिया एम एच 04 वाहनों को तुरंत टोल टैक्स से छूट देकर ठाणे के लोगों को राहत देनी चाहिए। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से राकांपा अजीत पवार गुट , महाराष्ट्र के प्रवक्ता, पालघर और ठाणे समन्वयक, ठाणे जिला अध्यक्ष आनंद परांजपे ने मांग किया  है।

       उन्होंने कहा है कि ठाणेकरों पर अनावश्यक टोल का बोझ डाला गया है। इसके चलते एमएच 04 के वाहनों को ठाणे से छूट देकर ठाणेवासियों को तत्काल राहत दी जानी चाहिए।   एमएसआरडीए के प्रमुख के रूप में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, मुख्य सचिव, एमएसआरडीए अधिकारियों, टोल ठेकेदारों को एक साथ बैठकर टोल मुद्दे पर नीति तय करनी चाहिए। पांच प्रवेश द्वारों पर टोल मुद्दे पर नीति तय करनी चाहिए। मुंबई, दहिसर, ऐरोली, वाशी, आनंदनगर, एलबीएस मुलुंड में प्रवेश द्वार पर टोल में छूट देने का निर्णय लेने की मांग आनंद परांजपे ने मांग की है। उन्होंने कहा है कि इस आशय का निर्णय लेकर महायुती सरकार को चाहिए लोगों को राहत दे।

       परांजपे ने मनसे के अनशन पर कहा कि अगर राज ठाकरे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिले तो इसका कुछ समाधान निकाला जा सकता है। टोल समझौता एमईपीएल के साथ 2010 से 2026 तक के लिए है। हर तीन साल में 1 अक्टूबर को टोल में 5 रुपये की बढ़ोतरी की जाती है। आखिरी बार 1 अक्टूबर 2020 को टोल में 5 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।  टोल बढ़ोतरी का ये सिलसिला 2010 से चल रहा है।  आनंद परांजपे ने बताया कि अगर इससे निकलने का कोई वास्तविक रास्ता है और जनता को टोल से मुक्ति दिलानी है तो एमएसआरडीए का विभाग मुख्यमंत्री के पास है।  ऐसे में अगर मुख्यमंत्री शिंदे से राज ठाकरे मिलते हैं, तो कुछ रास्ता मिल सकता है।

       उन्होंने राजनितिक मुद्दे पर कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने मुझे महाराष्ट्र प्रवक्ता, ठाणे व  पालघर जिले का समन्वयक और ठाणे जिला अध्यक्ष जैसी विभिन्न जिम्मेदारियां दी हैं।  मेरी भूमिका ठाणे और पालघर जिलों के लोकसभा क्षेत्रों में महायुति उम्मीदवार के पीछे राकांपा की शक्ति लगाने की है। आनंद परांजपे ने कहा कि पार्टी आगे भी जो जिम्मेदारी देगी, उसे निभाऊंगा।

संबंधित पोस्ट

मुख्यमंत्री के खिलाफ बयान को लेकर केन्द्रीय मंत्री राणे के खिलाफ ठाणे पुलिस में मामला दर्ज

Aman Samachar

नवी मुंबई मनपा ने 25 हजार व 19 हजार रूपये सनुग्रह अनुदान की किया घोषणा 

Aman Samachar

कंपनी नए शेड्यूल के अनुसार ई-बसों की आपूर्ति करे – प्रताप सरनाईक 

Aman Samachar

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 मे वाटरप्लस मानक प्राप्त करने वाला नवी मुंबई बना महाराष्ट्र का पहला शहर

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मुंबई में डिजिटल कॉन्क्लेव का आयोजन

Aman Samachar

होली जीवन के रंगों का आलिंगन – कमलेश पटेल 

Aman Samachar
error: Content is protected !!