Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जुहू बन जायेगा वाईवी केयर के फेस्टिवल मे वीगनिज्मों का शहर ! 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] सकारात्मक बदलाव के लिए वाईवी केयर के नेतृत्व में अक्टूबर माह जुहू में होने वाले “वाईवी केयर अर्थ फेस्टिवल” के आयोजन में हजारों की तादात में भाग लेने वालों से वाईवी केयर के इस क्रुरता मुक्त फेस्टिवल से ऐसा प्रतीत होगा की जुहू वीगनिज्मों का शहर बन गया है. चंद दिन ही बचे इस कार्यक्रम में प्रमुख हस्तियों के साथ पंद्रह हजार से अधिक मुंबईकर भाग लेने की उम्मीद है.
                   कार्यक्रम के आयोजक विग्नेश मंजेश्वर के मुताबिक आगामी 28 व 29 अक्टूबर को आयोजित “वाईवीकेयर अर्थ फेस्टिवल” के 48वें आईवीयू वर्ल्ड वीगन फेस्टिवल में लोगों पर पर्यावरण और शाकाहारी जीवनशैली के सकारात्मक प्रभाव पर प्रकाश डाला गया है. यह अहिंसा, स्थिरता और कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता के लिए एक नया मानक स्थापित कर साझा समर्पण का आनंदमय माहौल बनायेगा. “वाईवीकेयर अर्थ रन” की घोषणा से स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए मुंबईकर दौड़ेंगे, जहाँ विशेषज्ञों का मार्गदर्शन फिटनेस के प्रति उत्साही लोगों का प्रतीक्षा कर रहा है.
             इस फेस्टिवल में 70 से अधिक प्रतिष्ठित वक्ता और 25 से अधिक डॉक्टरों के साथ स्वास्थ्य, फिटनेस, स्थिरता और जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों की खोज के साथ एक अनुभव प्रदान करेगा. इसमें पर्यावरणविदों, दूरदर्शी और पृथ्वी के प्रति उत्साही एकजुट होंगे. दो सौ से अधिक क्रूरता-मुक्त विकल्पों का “फूड फेस्टिवल”,  दो बैंड और डीजे के साथ “म्यूजिकल फेस्टिवल” शामिल है, जो कार्यक्रम की भावना को प्रदर्शित करेगा.
            बताया गया है की फेस्टिवल क्रूरता-मुक्त जीवन शैली अपनाने और स्थायी परिवर्तन की दिशा में परिवर्तनकारी यात्रा शुरू करने के लिए कार्य करेगा. “वाईवीकेयर अर्थ मार्च” में भागीदारी के माध्यम से स्थिरता और करुणा के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को प्रकट किया गया है. इसके अतिरिक्त इसमें 125 से अधिक स्टालों के साथ क्रूरता-मुक्त उत्पादों को एक्सपो में प्रदर्शित करने का अवसर है. इसमें “ईएससी बिजनेस कॉन्फ्रेंस” और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा 20 से अधिक मुफ्त कार्यशालाएं और वार्ताएं भी शामिल हैं, जो उपस्थित लोगों को गुणवान और दृढ़ जीवन जीने के लिए सशक्त बनायेंगी.

संबंधित पोस्ट

कपिल पाटील को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भिवंडी में मनाया जश्न

Aman Samachar

पशुपालकों के लिए अलग-अलग सब्सिडी वाली स्कीम के 30 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

Aman Samachar

कानून व सुव्यवस्था के लिए पुलिस आयुक्त बिपिन कुमार सिंह का समाज सिवियों ने किया अभिनन्दन

Aman Samachar

शॉपर्स स्टॉप के साथ रणनीतिक वितरण साझेदारी के माध्यम से शिसेडो भारत में अपने ब्रांड पदचिह्न का करेगा विस्तार 

Aman Samachar

विरोधी पक्षनेता फडनवीस के शीघ्र स्वस्थ्य होने के लिए भाजपा ने की होम हवन

Aman Samachar

मोटोरोला ने दुनिया के पहले ट्रू कलर कैमरा और डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया अपना एज 50 प्रो फोन

Aman Samachar
error: Content is protected !!