Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मैन्ग्रोज को नष्ट कर खाड़ी की जमीन पर अतिक्रमण पर प्रशासन न ध्यान नहीं – डा जितेन्द्र आव्हाड 

ठाणे [ युनिस खान ] मुंब्रा तलाठी कार्यालय के सामने चूहा पूल के निकट मैग्रोज की झाड़ियों को नष्ट खाड़ी खाड़ी की जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर पूर्व मंत्री व राकांपा विधायक डा जितेन्द्र आव्हाड ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि वर्षों पुराने गरीबों के घर और दुकान तोड़ने के लिए प्रशासन हरकत में आ जाता है लेकिन भूमाफियाओं का अतिक्रमण व अवैध कब्ज़ा उसे दिखाई नहीं दे रहा है।
           मुंब्रा , दिवा में मैन्ग्रोज की झाड़ियों को नष्ट कर मिट्टी पाटकर खाड़ी में अतिक्रमण कर घर व गाले बनाकर बेचने का अवैध कारोबार किया जा रहा है। मुंब्रा में चूहा पुल के निकट खाड़ी पाटकर सरकारी जमीन पर कब्ज़ा करने की शिकायत आने पर उन्होंने ट्यूटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि तलाठी कार्यालय के नाक के नीचे मैन्ग्रोज की झाड़ियों को नष्ट कर खाड़ी की जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा है। प्रशासन को भूमाफियाओं का यह अवैध कारोबार दिखाई नहीं दे रहा है। वर्षों पुराने गरीबों के घर तोड़ने में देर नहीं लगती। उन्होंने फोटो और वीडियो शेयर करते हुए कहा कि ट्रक भर भाकर मिट्टी पाटी जा रही है फिर भी प्रशासन चुप क्यों है।
           पिछले दिनों मुंब्रा में वर्षों पुरानी एक दर्जन दुकानें तोड़ने का उन्होंने विरोध किया था। उस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि राजनेताओं और अधिकारीयों की मिली भगत से मनमानी कार्य किया जा रहा है। विधायक आव्हाड ने प्रशासन का ध्यान इधर दिलाने का प्रयास किया है।

संबंधित पोस्ट

सिडबी का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2020 की तुलना में वित्त वर्ष 2021 में 3.6% बढ़ा

Aman Samachar

टीजेएसबी बैंक ने 20, 000 करोड़ रूपये का कारोबार कर 155 करोड़ रूपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया 

Aman Samachar

इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स लिमिटेड ने विकसित कर हेपेटाइटिस ए वैक्सीन ‘हेविश्योर®’ किया लॉन्च 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा बड़ौदा कार ऋण पर फिक्स्ड ब्याज दर विकल्प का शुभारंभ

Aman Samachar

ज्वलनशील पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार

Aman Samachar

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 22 वें वर्धापनदिवस के उपलक्ष्य में शहर के प्रत्येक क्षेत्र में होगी शाखा

Aman Samachar
error: Content is protected !!