Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

63 मून्स ने साइबर सुरक्षा, वेब 3.0, ब्लॉकचेन और लीगलटेक के लिए पेश की नई टेक्‍नोलॉजी

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] 63 मून्स टेक्‍नोलॉजीज लिमिटेड ने साइबर सुरक्षालीगलटेकवेब 3.0 और ब्लॉकचेन डोमेन में अपनी नई टेक्‍नोलॉजी का अनावरण किया है। 63 मून्स टेक्‍नोलॉजीज लिमिटेड को अगली पीढ़ी की टेक्‍नोलॉजीज डेवलप करने के लिए जाना जाता है।

        खरबों डॉलर की बाजार संभावना वाले ये उभरते टेक्‍नोलॉजी डोमेन अपने-अपने सेक्टर में बड़ा बदलाव लाने और आम जीवन को नया रूप देने की क्षमता रखते हैं। ये टेक्‍नोलॉजी डोमेन भविष्य के ताने-बाने को परिभाषित करेंगे। 63 मून्स टेक्‍नोलॉजीज लिमिटेड ने तीन नई टेक्‍नोलॉजीज का अनावरण किया है। इसमें साइबर सुरक्षा से संबंधित 63 एसएटीएसलीगलटेक से संबंधित क्यूआइलीगल और वेब 3.0 और ब्लॉकचेन से संबंधित 3.0 वर्स  शामिल हैं।

                                            63 एसएटीएस

       2025 तक 10.5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के अनुमानित सालाना जोखिम को सुरक्षित रखने के लिए साइबर सुरक्षा काफी अहम है। बढ़ते साइबर हमलों को देखते हुए साइबर सुरक्षा अब कंपनियोंसंस्थाओं और व्यक्तियों सभी के लिए बहुत जरूरी हो गई है। ऐसे में 63 एसएटीएस आधुनिक साइबर हमलों के खिलाफ एक मजबूत रक्षा प्रणाली है।

       63 एसएटीएस साइबरसुरक्षा से संबंधित हर चीज़ के लिए एक समर्पित रणनीतिक बिजनेस यूनिट है। यह अत्याधुनिक और एडवांस साइबर सुरक्षा तकनीकी तंत्र है और प्रोडक्ट और सोल्यूशन प्रदान करता है। यह रेड टीम असेसमेंटएक्सटर्नल थ्रेट एक्सपोजर और टेक्निकल सर्विलेंस काउंटर मेजर्स जैसी सेवाएं देता है। लेकिन यह इन्हीं तक सीमित नहीं हैं और कई सेवाएं भी देता है।

संबंधित पोस्ट

पुनर्प्रक्रियाकृत पानी से 15 वर्षों में मनपा को मिलेगा 494 करोड़ रूपये का राजस्व 

Aman Samachar

कोरोना मरीजों की सेवा के लिए 2 एम्बुलेंस का नगर विकास मंत्री ने किया लोकार्पण

Aman Samachar

 मारुत ड्रोन्स और स्काईड्राइव के बीच की साझेदारी ,साथ मिलकर भरेंगे उड़ान

Aman Samachar

गीता जयंती पर श्रीमद्भगवद्गीता रथयात्रा एवं कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल

Aman Samachar

कैथौला रियासत के कुंवर यादवेन्द्र बहादुर सिंह को दिल का दौरा पड़ने से निधन

Aman Samachar

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस कठोर कार्रवाई अभियान चलाये – मकरंद अनासपुरे

Aman Samachar
error: Content is protected !!