Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

मॉडल व अभिनेत्री खुशी महतो को मिला कोहिनूर ऑफ यूपी एक्सीलेंस अवॉर्ड

लखनऊ [ अमन न्यूज नेटवर्क ] मॉडल व दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री खुशी महतो को कोहिनूर ऑफ यूपी एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।इस टैलेंट शो में बतौर सेलिब्रिटी अतिथि के रूप में खुशी महतो ने शिरकत की।इस कार्यक्रम का आयोजन एमडीए एकैडमी के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तरप्रदेश फ़िल्म विकास परिषद के अध्यक्ष व हास्य फ़िल्म अभिनेता राजू श्रीवास्तव और डीसीपी (महिला अपराध) रुचिता चौधरी मौजूद थे।
             खुशी महतो के अतिरिक्त सेलिब्रिटी अतिथि के रूप में मोहित शर्मा,श्याम सिंह व लविशा जैसवाल उपस्तिथ थे।खुशी महतो म्यूजिक वीडियो एल्बम और फिल्में कर चुकी हैं।जबकि,आयें दिन इन्हें कई कार्यक्रमों में सम्मानित किया जा चुका हैं।बंगलोर की टॉप मॉडल्स रह चुकी खुशी महतो की दो साउथ इंडियन फिल्में ए वेयर और इंग्लिश मंजा आने वाली हैं।जिसमें इनका अभिनय दर्शकों को जरूर प्रभावित करेगा।ए वेयर के निर्देशक हरिहरन,लेखक एन टी जयराम,अभिनेता जेम्स विष्णु हैं।जबकि,खुशी महतो के साथ अन्य दो अभिनेत्रियाँ चरित्रा शेट्टी व मानसा गौड़ा नजर आयेंगी।वहीं इंग्लिश मँजा के निर्देशक आर्या एम महेश,निर्माता डेविड आर,अभिनेता प्रमोद हैं।जबकि,इसमें भी अन्य अभिनेत्री तेजस्वनी शर्मा अभिनय करेंगी।एक्सीलेंस अवॉर्ड को लेकर खुशी महतो ने इस टैलेंट शो के आयोजकों मोनी मिश्रा,एमडी प्राप्ति मिश्रा, शुभांकर भट्टाचार्या और राहुल डिजिटल स्टूडियो को धन्यवाद दिया।साथ ही इस सफल आयोजन हेतु शुभकामाएं भी दी।

संबंधित पोस्ट

रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कालेज में सेवा सम्पूर्ति समारोह 

Aman Samachar

भाजपा स्लम सेल ने निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कर अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

Aman Samachar

आईएमए के 225 डाॅकटर्स ने काला फीता बांधकर मनाया राष्ट्रीय निषेध दिन

Aman Samachar

आरटीई के तहत दाखिल छात्रों को स्कूल सामग्री और यूनिफॉर्म देने से स्कूलों ने किया इनकार – मेस्टा

Aman Samachar

आन लाईन शिक्षा के लिए मनपा अपने विद्यार्थियों को छः माह के लिए देगी 1200 उपस्थिति भत्ता 

Aman Samachar

एसआरए योजना व कलस्टर योजना के समान नियम लागू कर समान लाभ दिलाने की मुख्यमंत्री से मांग

Aman Samachar
error: Content is protected !!