Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पीएनबी ने अपने ग्राहकों से 18.12.2023 तक केवाईसी विवरण अद्यतन करने का किया आग्रह

मुंबई [ अमन न्यून नेटवर्क ] भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआईदिशानिर्देशों के अनुपालन में, देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों से 18.12.2023 से पहले अपने ग्राहक को जानें (केवाईसीजानकारी अपडेट करने के लिए कहा है। ताकि उनके खातों का सुचारू कामकाज सुनिश्चित हो सके।यह केवल उन ग्राहकों के लिए लागू है जिनके खातों में 30.09.2023 तक केवाईसी अपडेट होना शेष था।

            केवाईसी अनुपालन अभ्यास के हिस्से के रूप में, पीएनबी ग्राहकों से अनुरोध किया जाता है कि वे अपनी अद्यतन जानकारी जैसे पहचान प्रमाण, पता प्रमाण, नवीनतम फोटो, पैन, आय प्रमाण, मोबाइल नंबर (यदि उपलब्ध नहीं हैया कोई अन्य केवाईसी जानकारी अपनी आधार शाखा को प्रदान करें। यह पीएनबी वन, इंटरनेट बैंकिंग सर्विसेज (आईबीएस), पंजीकृत ईमेल/पोस्ट, या किसी भी शाखा में 18.12.2023 तक  व्यक्तिगत रूप से जाकर किया जा सकता है।निर्धारित समय के भीतर केवाईसी विवरण अद्यतन करने में विफलता के परिणामस्वरूप खाता संचालन पर प्रतिबंध लग सकता है।किसी भी सहायता के लिए ग्राहक अपनी नजदीकी पीएनबी शाखा में जा सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट https://www.pnbindia.in/  देख सकते हैं 

संबंधित पोस्ट

मनपा गेट के सामने खड़ी नगर सेवक की कार पर अचानक गिरी डाल 

Aman Samachar

शातिर चैन स्नेचर को हिरासत में लेकर पुलिस ने उजागर किए तीन मामले

Aman Samachar

 यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में सुश्री ए मणिमेखलै ने कार्यभार किया ग्रहण 

Aman Samachar

ठाणे मुक्ति आन्दोलन के योद्धाओं की प्रतिमा पर पुष्पार्पण कर दी आदरांजलि 

Aman Samachar

एक सप्ताह में पानी समस्या हल नहीं होने पर हंडा मोर्चा निकालने की चेतावनी 

Aman Samachar

कर्नाटक सरकार ने ड्रोन से जमीन का सर्वेक्षण कर मानचित्र बनाने का किया सबसे बड़ा अनुबंध

Aman Samachar
error: Content is protected !!