Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

उत्तर प्रदेश से आकर मुंब्रा में विधायक की पत्नी ने मुस्लिम भाई को राखी बाँधकर देश की सुरक्षा का माँगा सहयोग

ठाणे [ युनिस खान ] सामाजिक एकता और आपसी संबंधों को मजबूत करने के लिए करीब डेढ़ हजार किमी से आकर एक बहन ने मुंब्रा में रहने वाले मुस्लिम भाई को राखी बांधकर मुह मीठा कराया .बहन कोई और नहीं प्रतापगढ़ जिले की विश्वनाथगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से अपना दल एस के विधायक जीतलाल पटेल की पत्नी विमलेश पटेल हैं .इस अवसर पर विधायक पटेल भी उपस्थित थे . विधायक पटेल ने कहा कि इंसानियत , सामाजिक एकता और लोगों के सुख दुख में शामिल रहना हमारी प्राथमिकता है .

            उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ जिले की विश्वनाथगंज क्षेत्र के विधायक जीतलाल पटेल रक्षाबंधन के दिन अपनी धर्मपत्नी विमलेश पटेल के साथ मुंब्रा में हाफिज अब्दुल रब मदनी के निवास पर आये .इस अवसर पर श्रीमती विमलेश ने हाफिज मदनी के हाथ में राखी बांधकर भाईचारे के संबंधों और देश की रक्षा के लिए सहयोग माँगा . हाफिज मदनी ने श्रीमती विमलेश को उपहार देते हुए हरसंभव सहयोग का वादा किया .उन्होंने हिंदी कुरान शरीफ भी भेंट किया .
            विधायक जीतलाल पटेल ने प्रवासी उत्तर भारतीयों से बातचीत के दौरान कहा कि क्षेत्र का विकास निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है . हमारा प्रयास सरकार की योजनाओं का लोगों तक लाभ पहुँचाने ,उनकी समस्याओं के निराकरण और और लोगों के सुख दुःख साथ खड़ा रहने की है .क्षेत्र के लोगों का हमें सहयोग मिला है . मैं किसी प्रकार का भेदभाव न कर लोगों का यथा संभव कार्य करता हूँ . हाफिज मदनी ने कहा कि विधायक पटेल अपने क्षेत्र के लोगों को सामान्य व्यक्ति की तरह मिलकर उनकी समस्याएँ सुनते हैं और हर संभव सहयोग करते है . क्षेत्र के प्रवासी उत्तर भारतीयों से जिले के विकास और समस्याओं पर चर्चा हुई . इस अवसर पर मौलाना अजमल खान ,लालजी सिंह , श्रीमती रिनू सिंह , सईद खान समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे .

संबंधित पोस्ट

 बकरा ईद व अषाढ़ी एकादशी भाईचारा व अमन शांति से मनाएं – योगेश चौहाण

Aman Samachar

रविवार से संयुक्त किसान नेताओं के एक मंच पर भूख हड़ताल से भड़क सकता है आन्दोलन 

Aman Samachar

नए कलवा पुल की चौथी लेन 30 नवम्बर से यातायात के खुलेगी – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

भाजपा की पूर्व नगर सेविका के पति पर जानलेवा हमला , दो आरोपी गिरफ्तार

Aman Samachar

फ़्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस ने युवाओं में जागरूकता लाने की शुरुआत की

Aman Samachar

नफरत फैलाने वाला बयान देने के मामले विधायक भोईर पर कब होगी कार्रवाई – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar
error: Content is protected !!