Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा की सभी पाँचों प्रभाग समितियों के सभापति निर्विरोध निर्वाचित 

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी मनपा की पाँचों प्रभाग समितियों के सभापति निर्विरोध चुन लिए गए हैं। पीठासीन अधिकारी व जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने सभी पाँचों प्रभाग समिति के सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की है। चुनाव के मौके पर उप जिलाधिकारी सामान्य प्रशासन विभाग गोपीनाथ ठोंबरे, मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख, नगर सचिव अनिल प्रधान, जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले आदि सभागृह में उपस्थित थे।
गौरतलब है कि मनपा मुख्यालय स्थित स्व.विलासराव देशमुख सभागृह में सम्पन्न हुए सभापति चुनाव में प्रभाग समिति क्रमांक 1 सभापति पद पर नगर सेवक शरद नामदेव धुले एवम प्रभाग समिति 2 सभापति पद पर वरिष्ठ कांग्रेसी नगर सेवक प्रशांत लाड, प्रभाग समिति क्रमांक 3 सभापति पर भाजपा नगर सेविका नंदिनी महेंद्र गायकवाड, प्रभाग समिति 4 पर नाजेमा मो.हदिस अन्सारी, प्रभाग समिति पर 5 परवेज अहमद सिराज अहमद मोमीन (कांग्रेस) का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुआ है। पीठासीन अधिकारी जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर एवं मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख द्वारा नव निर्वाचित सभापतियों को पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया गया। 90 निर्वाचित नगर सेवकों वाली भिवंडी मनपा में कांग्रेस के नगर सेवकों की सर्वाधिक संख्या है इसके बावजूद महापौर कोणार्क विकास आघाडी का है। भाजपा संख्या बल के आधार पर मनपा में दूसरी बड़ी पार्टी है जिसका समर्थन कोणार्क विकास आघाडी को है।

संबंधित पोस्ट

63 मून्स ने साइबर सुरक्षा, वेब 3.0, ब्लॉकचेन और लीगलटेक के लिए पेश की नई टेक्‍नोलॉजी

Aman Samachar

ब्लू डार्ट ने दूसरी तिमाही के टॉपलाइन में तिमाही-दर-तिमाही के आधार पर 18% की वृद्धि दर्ज की

Aman Samachar

स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर लिमिटेड ने अमित जैन को ग्लोबल सीईओ नियुक्त किया

Aman Samachar

प्रधानमंत्री से कैश रिसाइकलर मशीन लगाने की मांग

Aman Samachar

मालेगांव से मुंबई के गोवंडी , मानखुर्द में बिक्री के लिए लाया जा रहा गोमांस जब्त 

Aman Samachar

पानी की समस्या को लेकर राकांपा कार्यकर्ताओं ने मुंब्रा जलापूर्ति कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

Aman Samachar
error: Content is protected !!